फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strike called off, yet garbage remains uncollected from streets; councilors lash out at Metro Waste.

Delhi NCR News: हड़ताल खत्म, फिर भी सड़कों पर नहीं उठा कूड़ा, मेट्रो वेस्ट पर बरसे पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
करीब 20 पार्षदों ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी मेट्रो वेस्ट की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उसे जोन से हटाने, अनुबंध खत्म करने और ब्लैकलिस्ट करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुए दो दिन बीतने के बाद भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था सामान्य नहीं हुई है। मुख्य सड़कों, चौराहों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हैं। शुक्रवार को शाहदरा जोन कार्यालय में हुई वार्ड समिति की बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। करीब 20 पार्षदों ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी मेट्रो वेस्ट की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उसे जोन से हटाने, अनुबंध खत्म करने और ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जोन चेयरमैन पंकज लूथरा ने की। बैठक में निगम उपायुक्त शशि प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन और करावल नगर के पार्षद पुनीत शर्मा ने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बावजूद सड़कों पर फैला कूड़ा नहीं उठ रहा है। कंपनी के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न शिकायतों का जवाब देते हैं। उन्होंने कंपनी को तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करावल नगर की पार्षद नीता बिष्ट ने कहा कि करावल नगर चौक पर कूड़े के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम लग रहा है। पार्षद सोनी पांडे ने आरोप लगाया कि मेट्रो वेस्ट की गाड़ियां नियमित समय पर नहीं आतीं। कई जगह सुबह करीब साढ़े आठ बजे गाड़ी पहुंचती है वह भी नियमित नहीं है। नंद नगरी की पार्षद मोहिनी जिनवाल ने कहा कि कूड़ा जमा होने से कीड़े फैल रहे हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। छाया शर्मा समेत अन्य पार्षदों ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

जाफराबाद-चौहान बांगर की पार्षद शगुफ्ता चौधरी ने कहा कि मेट्रो वेस्ट कूड़ा उठाने के लिए किन नियमों का पालन करती है इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट से कूड़ा उठाने का प्रावधान है लेकिन कई जगहों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
चेयरमैन पंकज लूथरा ने कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो अनुबंध खत्म करने समेत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के बजाय उनकी वेतन कटौती की जाएगी। उन्होंने आगामी बुधवार को नंद नगरी वार्ड का निरीक्षण करने की बात कही।


आप और भाजपा के पार्षदों में हुई नोक झोंक
बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई। आप पार्षद मोहिनी जिनवाल और छाया शर्मा ने भाजपा पर दिल्ली को कूड़े में तब्दील करने का आरोप लगाया। जवाब में भाजपा पार्षद वीर सिंह पंवार और स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे आप विधायकों की राजनीति का आरोप लगाया। चेयरमैन ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। बैठक में मुकेश बंसल, रीना माहेश्वरी, रेखा रानी, शिवानी पांचाल, प्रीति गुप्ता समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed