फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature drops in Delhi-NCR due to rain IMD provides weather update

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दी गर्मी से राहत: तापमान गिरा, चलीं ठंडी हवाएं; आईएमडी ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

Sat, 26 Sep 2026 07:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 26 Sep 2026 07:35 PM IST
सार
Register For Event

12 दिन बाद दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से राहत मिली। हालांकि, अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो अनुमान जारी किया है।

विज्ञापन
Temperature drops in Delhi-NCR due to rain IMD provides weather update
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम 12 दिन बाद हुई बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को हल्की सिहरन भी महसूस हुई। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लगने से ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में शाम तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। लोदी रोड में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। आया नगर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा और हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा-फरीदाबाद में बदला मौसम
नोएडा के कई इलाकों में शाम के बाद बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं, फरीदाबाद में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हल्की बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालक भी मौसम का आनंद लेते नजर आए।



चक्रवाती परिसंचरण से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 सितंबर को विदा हो चुका है, जबकि इसकी सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर है। वर्ष 2025 में मानसून 24 सितंबर को विदा हुआ था।
विज्ञापन

सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 1961 के बाद दिल्ली से मानसून की सबसे जल्दी विदाई 1982 में 3 सितंबर को हुई थी, जबकि सबसे देर से 2013 में 17 अक्तूबर को मानसून वापस गया था। इस साल 1 जून से 23 सितंबर तक सफदरजंग में 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 629.7 मिमी रहती है। इस तरह दिल्ली में अब तक सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हालांकि, बारिश सामान्य श्रेणी में ही दर्ज की गई है।

आज और कल बादल छाए रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 27 और 28 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 29 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री, 28 को 31-33 डिग्री और 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक 32-35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed