फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft at BJP Rajya Sabha MP residence in Delhi

दिल्ली: भाजपा राज्यसभा सांसद के आवास में चोरी, बाथरूम की टोंटी और गटर का ढक्कन भी ले गए चोर

Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
Register For Event

राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में चोरी हुई। चोर बाथरूम से टैबलेट, टोंटी और बाहर से गटर का ढक्कन ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Theft at BJP Rajya Sabha MP residence in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित वीआईपी इलाके फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर-18 में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि, सासंद का घर खाली था, इसलिए यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आवास से और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। घरवालों के आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गटर का ढक्कन और बाथरूम की टोंटी आखिर कौन और किस वजह से ले गया। इस संबंध में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आवास में इन सामानों की स्थिति और रखरखाव से जुड़े कौन-कौन से लोग वहां आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि सांसद के परिवार के सदस्य शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम बाराखंबा रोड थाना पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सरकारी आवास में चोरी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर घर के बाथरूम से टैबलेट, कुछ जरूरी सामान और बाथरूम की टोटी ले गए। इसके अलावा घर के बाहर लगा गटर का ढक्कन भी गायब मिला। हालांकि, घर से चोरी हुए सामान की पूरी सूची अभी तैयार नहीं हो सकी है। सांसद के परिवार के सदस्य रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे। उनके पहुंचने और घर की पूरी जांच के बाद ही चोरी गए सामान की सही संख्या और कीमत का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस रास्ते से सरकारी आवास के परिसर में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। आसपास के कैमरों की फुटेज में संदिग्धों और उनकी गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। गटर का ढक्कन और बाथरूम की टोटी चोरी किए जाने को लेकर भी पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों से भी संपर्क कर यह पता कर रही है कि इन सामानों को चुराने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद हो सकता है।
 

विज्ञापन

कौन हैं डा. राधामोहन दास-
भाजपा राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पेशे से एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. अग्रवाल ने साल 2002 में गोरखपुर नगर सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा के दिग्गज नेता शिव प्रताप शुक्ल को हराकर राजनीति में बड़ी सनसनी फैलाई थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और इसी सीट से लगातार चार बार (2002, 2007, 2012 और 2017) विधायक चुने गए। पूर्वांचल की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और उनकी जनसेवा की शैली ने उन्हें पार्टी का एक कद्दावर नेता बना दिया।

साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर नगर सीट से चुनाव लड़ना था, तब डॉ. अग्रवाल ने अपनी पारंपरिक सीट बिना किसी संकोच के उनके लिए छोड़ दी थी। उनकी इस राजनीतिक निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें जुलाई 2022 में राज्यसभा का सांसद बना दिया। वर्तमान में वह पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ-साथ कई राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और संसद में अपने तीखे, वैचारिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed