Delhi Accident: आईटीओ पर कारों की टक्कर, दो विधायक समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
सड़क दुर्घटना में दो विधायक समेत छह लोग घायल हो गए। किराड़ी के अनिल झा और कर्नाटक के अभय पाटिल घायल हुए। सभी की हालत स्थिर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आईपी इस्टेट थाने को रात करीब 9.30 बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि इनोवा और स्विफ्ट कार में टक्कर हुई थी। दिल्ली के आर्य नगर निवासी 32 साल के आशुतोष पांडे स्विफ्ट कार चला रहे थे। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहे थे।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास उनकी कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार रेलिंग पार करते हुए आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से जा भिड़ी। इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी को तुरंत लोक नायक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम आईटीओ पर उस जगह पहुंची जहां एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, रेलिंग पार की और किराड़ी विदायक अनिल झा और कर्नाटक विधायक अभय पाटिल को ले जा रही दूसरी कार से आमने-सामने टकरा गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल सभी लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#WATCH | Delhi: Delhi Police Crime Team reaches the accident spot at ITO where an out-of-control car hit the divider, crossed the railing, and collided head-on with another car carrying Kirari MLA Anil Jha and Karnataka MLA Abhay Patil.
— ANI (@ANI) August 23, 2026
As per Delhi Police, all persons involved… https://t.co/03Oc3fKShz pic.twitter.com/L1pvSI37rv
स्विफ्ट कार में सफर कर रहे आशुतोष पांडे ने बताया कि मैं आईटीओ रेड लाइट से मुड़ा और हेडक्वार्टर के बाहर पहुंचा। दूसरी तरफ से तेजी से आती हुई एक कार ने मेरी कार को टक्कर मार दी... फिलहाल, मैं ठीक हूं।
#WATCH | Delhi | Ashutosh Pandey, who was traveling in a Swift car, says, "I turned from the ITO red light and reached outside the headquarters. From the other side, a car came that was speeding. It collided with my car... For now, I am fine." https://t.co/03Oc3fKShz pic.twitter.com/UenF3GJcZQ
— ANI (@ANI) August 23, 2026