फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes due to rain in delhi

बारिश से बदला दिल्ली का मौसम: राजधानी में गुलाबी ठंड का एहसास, सुबह-शाम पड़ीं बौछारें, जानें कल का पूर्वानुमान

Mon, 28 Sep 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 10:38 PM IST
सार
Register For Event

सोमवार को हल्की बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज हुआ। जानें कल कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन
Weather changes due to rain in delhi
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार सुबह और शाम हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गुलाबी ठंडक का एहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सोमवार सुबह लुटियन दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब छह डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। इस दौरान आर्द्रता 75 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्योदय-सूर्यास्त और तापमान
अधिकतम : 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 23 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय  : सुबह 06:12 बजे
सूर्यास्त : शाम 18:12 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed