{"_id":"6acc27ad16fc65b427078325","slug":"shutters-opened-in-connaught-place-in-morning-were-locked-as-protesters-arrived-affecting-business-worth-rs-30-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कनॉट प्लेस में सुबह खुले शटर, प्रदर्शनकारियों के आते ही लगे ताले, 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कनॉट प्लेस में सुबह खुले शटर, प्रदर्शनकारियों के आते ही लगे ताले, 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Mon, 12 Oct 2026 06:16 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:16 AM IST
व्यापारिक संगठनों का कहना है कि राजनीतिक प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसे स्थान तय किए जाने चाहिए जहां व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस में कारोबार चौपट हो गया है। पहले दिन दुकानें बंद रहीं तो दूसरे दिन व्यापारियों ने शांति रहने की उम्मीद के साथ सुबह शटर उठाए, लेकिन प्रदर्शनकारियों के पहुंचते ही फिर दुकानें बंद करनी पड़ीं। व्यापारियों के अनुसार, दो दिनों में कनॉट प्लेस में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। शनिवार को करीब 150 करोड़ रुपये और दूसरे दिन रविवार को भी करीब 150 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
व्यापारिक संगठनों का कहना है कि राजनीतिक प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसे स्थान तय किए जाने चाहिए जहां व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन
त्योहार का सीजन, लेकिन बाजार में सन्नाटा :
नवरात्रों से जनवरी तक का समय व्यापारियों के लिए सबसे अहम सीजन है। त्योहार और शादी-विवाह की खरीदारी के चलते बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा ग्राहक आते हैं। ऐसे में कनॉट प्लेस में लगातार दो दिन कारोबार प्रभावित होना व्यापारियों के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के पहुंचते ही फिर लगा ताला :
सुबह कनॉट प्लेस में कई दुकानों के शटर खुले तो लगा कि बाजार अब सामान्य होगा। दुकानदार कर्मचारियों के साथ पहुंचे और ग्राहकों का इंतजार शुरू किया। कुछ देर बाद ग्राहक तो नहीं आए लेकिन प्रदर्शनकारी जरूर आ गए जिससे माहौल फिर बदल गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। उसके बाद सुरक्षा को देखते हुए कई व्यापारियों ने दोबारा दुकानें बंद कर दीं।