फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP Inter 1st and 2nd Year Timetable 2027 Released, Check Exam Dates and Download Schedule

आंध्र प्रदेश: प्रथम और द्वितीय वर्ष की समय सारणी जारी, फरवरी-मार्च में होगी बोर्ड परीक्षा, नोट करें तारीख

Fri, 23 Oct 2026 10:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 10:57 AM IST
सार
Register For Event

आंध्र प्रदेश बोर्ड की इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होंगी। परीक्षाएं 24 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। छात्र परीक्षा की तारीखें, प्रैक्टिकल शेड्यूल और डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका यहां जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
AP Inter 1st and 2nd Year Timetable 2027 Released, Check Exam Dates and Download Schedule
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) की इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक, प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 24 फरवरी से 15 मार्च 2027 तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 25 फरवरी से 16 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन

AP Inter Time Table 2027: मुख्य जानकारी

विवरण तारीख/समय
बोर्ड Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh (BIEAP)
प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 24 फरवरी से 15 मार्च 2027
द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 25 फरवरी से 16 मार्च 2027
थ्योरी परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सामान्य कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 10 फरवरी 2027
वोकेशनल कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in

 

दो सत्रों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य कोर्स के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 से 10 फरवरी तक और वोकेशनल कोर्स के छात्रों की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दो सत्र निर्धारित हैं:

विज्ञापन
  • पहला सत्र: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरा सत्र: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

टाइम टेबल में भाषा, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, वाणिज्य और अन्य विषय शामिल हैं। पुराने पाठ्यक्रम के छात्रों को अपने विषयों के लिए अलग से निर्धारित पेपर और तारीखें भी चेक करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परीक्षा या नोटिफिकेशन सेक्शन खोलें।
  • AP Intermediate Public Examination February/March 2027 Timetable के लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष की डेटशीट में से संबंधित पीडीएफ खोलें।
  • विषयवार परीक्षा की तारीखें जांचें और पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed