फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DRDO Internship 2026: Apply by September 18, Selection Based on Merit

डीआरडीओ इंटर्नशिप: बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन, आवेदन की अंतिम तिथि करीब, इस तारीख तक भर दें फॉर्म

Tue, 15 Sep 2026 09:19 AM IST
शाहीन परवीन नेहा मिश्रा, कॅरिअर सलाहकार
नेहा मिश्रा, कॅरिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 09:19 AM IST
सार
Register For Event

डीआरडीओ ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DRDO Internship 2026: Apply by September 18, Selection Based on Merit
डीआरडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (सीवीआरडीई), आवडी, चेन्नई ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम इंजीनियरिंग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए है। इस प्रोग्राम के दौरान छात्रों को आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल और उससे जुड़े सिस्टम की डिजाइन व विकास प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा। इंटर्न वेपन सिस्टम, पावरपैक टेक्नोलॉजी, रनिंग गियर, व्हीकल इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

कौन हैं आवेदन के पात्र

बीई/बीटेक के सातवें या आठवें सेमेस्टर और एमई/एमटेक के प्रथम या द्वितीय वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आवेदक मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में फुल टाइम बीई/बीटेक या एमई/एमटेक कर रहे नियमित छात्र हों। चयन के लिए अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड जरूरी है। छात्र के पास 10 के पैमाने पर कम से कम 8.5 सीजीपीए या 85 फीसदी अंक होने चाहिए। पिछले सभी सेमेस्टर में भी न्यूनतम 8.5 सीजीपीए बनाए रखना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक की उम्र एक जुलाई, 2026 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

मिलेगा मानदेय व प्रमाण-पत्र

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को ई-मेल के माध्यम से इंटर्नशिप और ज्वाइनिंग से संबंधित निर्देश दिए जाएंगे। छात्रों को हर महीने कम से कम 20 कार्य दिवस सीवीआरडीई में प्रशिक्षण लेना होगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा करने पर छात्रों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को छह महीने की अवधि के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 30,000 रुपये मानदेय मिलेगा। यह राशि दो स्लैब में सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। आवेदन से पहले छात्र निर्धारित प्रारूप, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करना होगा। आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन केवल स्पीड पोस्ट, कूरियर या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से सीवीआरडीई भेजना होगा। आवेदन के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, कॉलेज के प्रधानाचार्य/निदेशक का अनुरोध पत्र या एनओसी, अंडरटेकिंग फॉर्म, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, बोनाफाइड और कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और कॉलेज आईडी लगानी होगी। इसके अलावा 300 शब्दों तक का बायोडाटा भी देना होगा। उपलब्धि, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, प्रकाशन या पेटेंट होने पर उनके प्रमाण भी लगाए जा सकते हैं। आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर ‘पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन’ और संबंधित ब्रांच कोड लिखना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में इंजीनियरिंग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन के पात्र हैं।

आवेदक की अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये मानदेय मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed