डीयू: दिल्ली विवि में पेड इंटर्नशिप का मौका, बीबीए-बीकॉम, एमबीए वालों को जापानी कंपनी देगी 60000 तक स्टाइपेंड
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए सशुल्क इंटर्नशिप का मौका है। बिजनेस डेवलपमेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड और प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव मिलेगा।
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने योग्य छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए सशुल्क इंटर्नशिप का मौका दिया है। यह इंटर्नशिप छात्र कल्याण विभाग के डीन के अधीन आयोजित की जा रही है। मैनेजमेंट इंटर्न (बिजनेस डेवलपमेंट) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। इसके अलावा, प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और Ph.D. की पढ़ाई कर रहे छात्र और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास तौर पर बीबीए, बीकॉम, बीएमएस, एमबीए और संबंधित कोर्स के फाइनल ईयर के छात्र और हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी करने वाले उम्मीदवार पात्र हैं। इंटर्नशिप का पद मैनेजमेंट इंटर्न - बिजनेस डेवलपमेंट है।
SPRIX क्या करती है?
SPRIX जापान की एक मल्टीनेशनल एजुकेशन कंपनी है, जो टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। कंपनी 56 से ज्यादा देशों में काम करती है और पढ़ाई, टेस्ट की तैयारी और लर्निंग प्रोग्राम से जुड़े समाधान देती है। भारत में SPRIX IIT से पढ़े ट्यूटर्स के साथ मिलकर ऐसे एजुकेशन प्रोग्राम चलाती है, जिनका फोकस बेहतर पढ़ाई और सीखने के नतीजों पर है।
हाइब्रिड मोड में होगी इंटर्नशिप
SPRIX लर्निंग में मैनेजमेंट इंटर्न- बिजनेस डेवलपमेंट पद पर इंटर्नशिप का मौका है। यह इंटर्नशिप हाइब्रिड मोड में होगी, यानी कुछ दिन घर से और कुछ दिन ऑफिस से काम करना होगा। उम्मीदवारों को शनिवार को ऑफिस आना जरूरी होगा।
आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
- आवेदकों को नाम, उम्र, कोर्स और शैक्षणिक योग्यता समेत सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा की गई है।
- चयनित उम्मीदवारों से आगे की प्रक्रिया के लिए उनके रजिस्टर्ड ईमेल और फोन नंबर पर संपर्क किया जाएगा।
- प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए placement.du.ac.in और छात्र कल्याण से जुड़ी जानकारी के लिए dsw.du.ac.in पर जा सकते हैं।
- किसी भी जानकारी के लिए placement@du.ac.in पर ईमेल किया जा सकता है।
60 हजार रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को 10,000 से 60,000 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव भी मिलेगा। इंटर्नशिप की लोकेशन दिल्ली है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले दिए गए आवेदन लिंक forms.gle/K4AJhkY53SSqf3ENv6 पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, संपर्क विवरण और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- अपनी योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज या जानकारी उपलब्ध कराएं।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन जमा होने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या कन्फर्मेशन सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X