फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ISRO Free Online Course: Learn AI and Machine Learning for Water Resources

करियर कोर्स: इसरो दे रहा फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग, एआई और मशीन लर्निंग सीखने का मौका; चार अक्तूबर अंतिम तारीख

Thu, 17 Sep 2026 01:10 PM IST
शाहीन परवीन मीनाक्षी पाठक, कॅरिअर सलाहकार
मीनाक्षी पाठक, कॅरिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Sep 2026 01:10 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर फ्री ऑनलाइन कोर्स करा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO Free Online Course: Learn AI and Machine Learning for Water Resources
इसरो दे रहा फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से 'एआई/एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स' ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर केंद्रित है।

विज्ञापन


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये प्रतिभागियों को हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स से जुड़े विषयों में इन तकनीकों की उपयोगिता और डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम उन प्रतिभागियों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो जल संसाधन से जुड़े अनुप्रयोगों में एआई और मशीन लर्निंग की भूमिका को समझना चाहते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से लाइव और इंटरेएक्टिव सत्रों के रूप में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागी आईआईआरएस के यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव सत्रों में शामिल हो सकेंगे। प्रतिदिन की समय-सारणी इसरो लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) पर उपलब्ध कराई जाएगी। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को इसरों एलएमएस पर लॉगिन के लिए यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होंगे। एलएमएस के माध्यम से प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देश और घोषणाएं, रिकॉर्डेड वीडियो सत्र, उपस्थिति, क्विज, फीडबैक और प्रमाण-पत्र से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी।

क्विज में भागीदारी जरूरी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इसरो एलएमएस पर उपलब्ध दैनिक क्विज में भाग लेना अनिवार्य होगा। एलएमएस प्रत्येक प्रतिभागी की पाठ्यक्रम गतिविधियों को 'कोर्स डेडीकेशन' के रूप में ट्रैक करेगा। इसमें वीडियो लॉग्स पर बिताया गया समय, दैनिक क्विज में भागीदारी व पाठ्यक्रम संबंधी फीडबैक जमा करने जैसे मानकों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतिभागियों की प्रशिक्षण में भागीदारी और सीखने के प्रति उनकी सक्रियता को रिकॉर्ड किया जाएगा। इसलिए प्रतिभागियों को पूरे प्रशिक्षण के दौरान एलएमएस पर नियमित रूप से अपनी गतिविधियां पूरी करनी होंगी।

मिलेगा प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में निर्धारित न्यूनतम प्रशिक्षण समय पूरा करने वाले प्रतिभागियों को 'कोर्स पार्टिसिपेशन' प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रमाण-पत्र सीधे इसरो के ई-क्लास एलएमएस से डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान एलएमएस पर नियमित रूप से अपनी गतिविधियां पूरी करनी होंगी, ताकि उनकी पाठ्यक्रम भागीदारी दर्ज होती रहे। क्विज और फीडबैक जैसी गतिविधियां भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगी।

  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लाइव और इंटरएक्टिव सत्रों के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • लाइव सत्रों के साथ रिकॉर्डेड वीडियो की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
  • प्रतिभागियों को 'कोर्स पार्टिसिपेशन' प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isrolms.irs.gov.in/edusatregistration पर जाकर चार अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पांच अक्तूबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर तक चलेगा। व्यक्तिगत पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को अलग से किसी अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी और उनका पंजीकरण स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। साथ ही उन्हें पंजीकरण के बाद एलएमएस की लॉगिन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed