फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   National Mathematics Olympiad 2026: Students from Classes 1 to 12 Can Win Up to Rs 5,100

नेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड: कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए मौका, जीतें 5,100 रुपये तक का पुरस्कार

Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
शाहीन परवीन भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट
भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

नेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2026 में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 5,100 रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
National Mathematics Olympiad 2026: Students from Classes 1 to 12 Can Win Up to Rs 5,100
Career Tips - फोटो : freepik

विस्तार

गणित सिर्फ किताबों और सवालों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह छात्रों में तर्क, विश्लेषण और समस्या सुलझाने की क्षमता को भी विकसित करता है। इसी प्रतिभा को पहचानने और छात्रों को अपनी गणितीय क्षमता दिखाने का अवसर देने के लिए मैथमेटिक्स रिसर्च फाउंडेशन (एमआरएफ) ने नेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (एनएमओ) 2026 की घोषणा की है। इसका उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल को मजबूत करना है। यह प्रतियोगिता छात्रों को चुनौतीपूर्ण गणितीय सवालों पर सोचने और अपनी क्षमता को परखने का अवसर देगी।
विज्ञापन

कक्षा के अनुसार होगी परीक्षा

इस प्रतियोगिता में देशभर के कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी और इसे स्कूलों के माध्यम से ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों तक के लिए अलग-अलग व्यवस्था है, ताकि सभी अपनी कक्षा के स्तर के अनुसार प्रतिस्पर्धा कर सकें। प्रतियोगिता में कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए केवल एक चरण की परीक्षा होगी और इन्हें इसी के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्रों को दो चरणों से गुजरना होगा।
विज्ञापन

70 फीसदी अंक हैं जरूरी

पहले चरण में सफल होने वाले छात्र ही अगले चरण में पहुंचेंगे। इससे छात्रों को अपनी गणितीय समझ को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। परीक्षा का पहला चरण स्कूल स्तर पर ऑफलाइन आयोजित होगा, जिसमें एक घंटे की बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) परीक्षा होगी। कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्रों को दूसरे चरण में पहुंचने के लिए पहले चरण में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। दूसरा चरण समस्या समाधान पर आधारित होगा, जिसमें छात्रों की सोचने और समाधान निकालने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र और पुरस्कार

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाणपत्र मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आर्यभट्ट अवॉर्ड, मेडल, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाले छात्र को 5,100 रुपये, दूसरे विजेता को 3,100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों की तैयारी के लिए सिलेबस, सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • इस प्रतियोगिता में देशभर के कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
  • परीक्षा एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
  • कक्षा के स्तर के अनुसार परीक्षा ली जाएगी।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया

इस ओलंपियाड में आवेदन के लिए प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा 25 नवंबर को होगी, जिसके लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इच्छुक छात्र अपने स्कूल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एमआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट mathsolympiad.in पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed