फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2027: Registration and LOC Process to Begin Soon, Schools Asked to Keep Student Details Ready

सीबीएसई परीक्षा 2027: जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन और एलओसी प्रक्रिया, स्कूल पहले से तैयार रखें ये जानकारियां

Sat, 12 Sep 2026 11:44 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Sep 2026 11:44 AM IST
सार
Register For Event

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं व 12वीं की एलओसी प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में स्कूल छात्रों की जरूरी जानकारियां पहले से तैयार रखें।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2027: Registration and LOC Process to Begin Soon, Schools Asked to Keep Student Details Ready
CBSE Board - फोटो : Official Website

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध स्कूलों को कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू करने को कहा है। साथ ही, 2027 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की एलओसी जमा करने की तैयारी भी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और एलओसी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऐसे में स्कूल छात्रों की जरूरी जानकारी और उनके विषयों का विवरण पहले से तैयार रखें।

विज्ञापन

छात्रों की जानकारी पहले से तैयार रखें

स्कूलों को पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों की सही और अपडेट जानकारी तैयार रखनी होगी। इसमें छात्र का पूरा नाम प्रवेश रजिस्टर में दर्ज नाम के अनुसार होना चाहिए। इसके अलावा जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और माता-पिता या अभिभावक के नाम की भी सही जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।

विज्ञापन

इन जानकारियों की करनी होगी जांच

  • स्कूलों को छात्रों की निम्नलिखित जानकारी सही तरीके से तैयार रखनी होगी:
  • छात्र का पूरा नाम, जो प्रवेश रजिस्टर के अनुसार हो।
  • छात्र की जन्म तिथि।
  • छात्र का लिंग।
  • छात्र की श्रेणी, जैसे सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी आदि।
  • माता-पिता या अभिभावक का पूरा नाम और सही वर्तनी।
  • पढ़ाई की स्कीम के अनुसार विषय-वार रजिस्ट्रेशन।
  • तय फॉर्मैट में हर उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर।

बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि पंजीकरण और एलओसी में जानकारी जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की गलती या परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

LOC जमा करने में इन गलतियों से बचें

हाल की परीक्षाओं में CBSE को LOC जमा करने के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्कूलों ने छात्रों के गलत विषय या विषय कोड भर दिए, जिसके बाद उन्हें सुधार के लिए अनुरोध करना पड़ा। कई मामलों में छात्रों और माता-पिता की जानकारी भी गलत दर्ज की गई। कुछ छात्रों का LOC जमा नहीं किया गया या इसे तय समय के बाद जमा किया गया।

CBSE की ओर से स्कूलों को कई बार सही जानकारी जमा करने के लिए कहा गया था, फिर भी गलतियां सामने आईं। इन गलतियों के कारण बोर्ड के काम और परीक्षा की समय-सीमा पर असर पड़ा और छात्रों को भी परेशानी हुई। इसलिए CBSE ने स्कूलों से कहा है कि LOC जमा करने से पहले छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और उनके चुने हुए विषयों की अच्छी तरह जांच कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed