{"_id":"6ae3f7623ca0d456cf01c5c9","slug":"cbse-class-10-board-exam-2028-optional-skill-subject-may-help-students-pass-after-failing-core-subjects-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2028: गणित-विज्ञान में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र? सीबीएसई ने बताया नया नियम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2028: गणित-विज्ञान में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र? सीबीएसई ने बताया नया नियम
Fri, 30 Oct 2026 07:18 AM IST
शिवम तिवारी
सुनंदा राव, कॅरिअर एक्सपर्ट
सुनंदा राव, कॅरिअर एक्सपर्ट
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:18 AM IST
सीबीएसई ने 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नए नियमों की जानकारी दी है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए कौशल विषय का विकल्प होगा, जिससे गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल होने पर भी परीक्षा पास करने में मदद मिल सकती है। व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य रहेगी। विद्यार्थी कौशल विकास या बोर्ड के 22 कौशल विषयों में से कोई एक चुन सकेंगे। जानें पूरा नियम।
विज्ञापन
CBSE Class 10 Board Exam 2028
- फोटो : AI Generated
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने दसवीं की 2028 की बोर्ड परीक्षा को लेकर नए नियम साफ कर दिए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को पांच मुख्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त कौशल विषय का विकल्प भी मिलेगा। इस विषय के अंक गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल होने की स्थिति में परीक्षा पास करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए बोर्ड के तय नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। यह बदलाव उन विद्यार्थियों के लिए है, जो 2026-27 में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और 2028 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।
सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बदलाव मौजूदा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होंगे। इनका फायदा अभी नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। बोर्ड ने स्कूलों को भेजे गए संदेश में बताया है कि 2026-27 की नौवीं और 2027-28 की दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ विषय शामिल नहीं होंगे। इनमें ‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’, ‘सीटी और एआई मॉड्यूल’ और ‘पर्यावरण शिक्षा’ शामिल हैं। बोर्ड का कहना है कि नए पाठ्यक्रम को लागू करने की तय योजना के अनुसार यह बदलाव किया गया है।

दसवीं में कौन से विषय जरूरी होंगे?
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को कुल नौ अनिवार्य विषय पढ़ने होंगे। इनमें तीसरी भाषा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी शामिल रहेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि व्यावसायिक शिक्षा हर विद्यार्थी के लिए जरूरी होगी। इसके लिए विद्यार्थी ‘कौशल विकास’ या बोर्ड की ओर से बताए गए 22 कौशल विषयों में से कोई एक चुन सकेंगे। यानी इस विषय को पढ़ना जरूरी होगा, लेकिन विकल्प विद्यार्थी के पास रहेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X