यूके: मास्टर्स करने वालों के लिए शानदार मौका, 2000 पाउंड तक मिलेगा मासिक भत्ता; जानें इस स्कॉलरशिप की खासियतें
अगर यूके में मास्टर्स करने का सपना है, तो कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई का मौका मिल सकता है। इसके लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन करें।
विस्तार
किन छात्रों के लिए है
इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों को आवश्यक ज्ञान, विशेषज्ञता और व्यावहारिक कौशल हासिल करने में मदद करना है, जो अपने देश में सतत विकास और सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकें। यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास यूके में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना तो है, लेकिन वे सामान्य परिस्थितियों में इसकी पढ़ाई और अन्य खर्चों को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इस पहल के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को यूके की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने और अपने कॅरिअर के साथ-साथ अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलता है।
जरूरी योग्यताएं
कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार के पास सितंबर 2027 तक कम से कम द्वितीय श्रेणी की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को यह भी साबित करना होगा कि वह बिना छात्रवृत्ति के ब्रिटेन में पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में जमा करना अनिवार्य है।
आर्थिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी
इसके तहत चयनित छात्रों को कई आर्थिक सुविधाएं मिलती हैं। इसमें ब्रिटेन आने और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस जाने का हवाई किराया शामिल है। साथ ही, पूरी ट्यूशन फीस कवर की जाती है, इसलिए छात्र को अपनी फीस नहीं देनी पड़ती। रहने और रोजमर्रा के खर्च के लिए 1,712 पाउंड प्रतिमाह, जबकि लंदन में पढ़ने वाले छात्रों को 2,000 पाउंड प्रतिमाह का भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा, पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के खर्च के लिए स्टडी ट्रैवल ग्रांट भी मिलता है।- कम और मध्यम आय वाले कॉमनवेल्थ देशों के योग्य उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ऐसे उम्मीदवार, जो यूके की किसी यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम मास्टर्स डिग्री करना चाहते हैं।
- ऐसे प्रतिभाशाली उम्मीदवार, जो अपनी शिक्षा और कौशल के माध्यम से अपने देश के सतत विकास और प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X