फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Education News DSEU Supplementary Exams Begin DTU Convocation Today Sri Aurobindo College Restricts Ent

कैंपस डायरी: दिल्ली के विश्वविद्यालयों में आज क्या खास? कहीं परीक्षा शुरू, कहीं मिलेगी पीएचडी की डिग्री

Thu, 22 Oct 2026 10:20 AM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम तिवारी Updated Thu, 22 Oct 2026 10:20 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में विशेष पूरक परीक्षाएं 24 अक्तूबर तक आयोजित होंगी। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) ने बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी है। तीनों संस्थानों ने विद्यार्थियों के हित, सुरक्षा और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े निर्देश जारी किए हैं।
 

विज्ञापन
Delhi Education News DSEU Supplementary Exams Begin DTU Convocation Today Sri Aurobindo College Restricts Ent
Delhi Education News - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में विशेष पूरक परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तारीख, पाली और पाठ्यक्रम कोड की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना प्रवेश पत्र तैयार रखना चाहिए। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में किया जाएगा। छात्रों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

डीएसईयू: स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से   

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में आज से स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 24 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और कोर्स कोड की जानकारी लेकर ही कैंपस पहुंचने की सलाह दी है, जिससे कि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं विवि के पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई थी। स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न प्रोग्राम के अनुसार जारी शेड्यूल के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

 डीटीयू में आज होगा दीक्षांत समारोह   

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) बृहस्पतिवार को अपने 12वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड तीन सौ से अधिक छात्रों को पीएचडी की डिग्री देगा। बुधवार को दसवां गोल्डन प्राइड समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 46 छात्रों को कुलपति गोल्ड मेडल सहित शोधार्थियों और छात्रवृत्ति पाने वालों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रतीक शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध को उद्योगों से जोड़ना और समाज की समस्याओं का समाधान करना है। पूर्व छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए चार करोड़ रुपये और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए दस करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस वर्ष 38.45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबिंदो कॉलेज में बाहरी व्यक्ति प्रतिबंधित   

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) ने परिसर में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यदि कोई छात्र किसी बाहरी व्यक्ति को कॉलेज में बुलाता है या उसे प्रवेश दिलाने में मदद करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अनधिकृत व्यक्ति पाए जाने पर उसे बाहर किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी। ऐसे छात्रों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जो अनधिकृत प्रवेश में मदद करेंगे। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed