फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admission 2026 Over 1 Lakh 34 hajar Students Enrol BA Programme Most Popular Course

कैंपस डायरीज: डीयू के ओपन लर्निंग में दाखिले का रिकॉर्ड, एक लाख+ छात्रों ने लिया एडमिशन; ये कोर्स बना नंबर-वन

Fri, 16 Oct 2026 10:48 AM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इस साल स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 1.34 लाख से अधिक दाखिले हुए हैं। यह पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ी संख्या है। बीए प्रोग्राम सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम रहा, जबकि एमबीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस में भी छात्रों ने रुचि दिखाई। खास बात यह है कि बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 2,182 विद्यार्थियों ने भी प्रवेश लिया।
 

विज्ञापन
DU SOL Admission 2026 Over 1 Lakh 34 hajar Students Enrol BA Programme Most Popular Course
DU SOL Admission 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस बार यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में रिकॉर्ड दाखिले हुए हैं। कुल 1.34 लाख से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। यह संख्या पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


एसओएल में आमतौर पर हर साल करीब 1.20 लाख से 1.25 लाख दाखिले होते हैं। वर्ष 2025 में कुल 1.25 लाख छात्रों ने प्रवेश लिया था। जबकि 2024 में यह संख्या 1.18 लाख थी। 2023 में कोरोना महामारी के कारण 1.35 लाख से ज्यादा दाखिले हुए थे। इस बार 13 सितंबर तक दाखिले और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि थी। तब तक 1.34 लाख से अधिक छात्र-छात्रों ने दाखिला पक्का कर लिया। इस बार छात्राओं के मुकाबले दस हजार ज्यादा छात्रों ने प्रवेश लिया है। बारहवीं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों ने भी एसओएल में रुचि दिखाई है।  
विज्ञापन

 नए पाठ्यक्रमों में बढ़ा रुझान

 कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक पायल मागो ने बताया कि एमबीए में 3500 दाखिले हुए हैं। बीएससी कंप्यूटर साइंस में 1200 और एमबीए हेल्थ केयर में 80 छात्रों ने प्रवेश लिया है। सर्वाधिक 38 हजार छात्र-छात्रों ने बीए प्रोग्राम में दाखिला लिया है। बीए प्रोग्राम के बाद बीकॉम दूसरे स्थान पर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की पसंद 

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग बारहवीं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के लिए भी पसंद बनता जा रहा है। इस साल ऐसे छात्रों की संख्या 2182 है। इनमें 1271 छात्राएं और 911 छात्र शामिल हैं। एसओएल में दाखिला सीयूईटी से नहीं बल्कि बारहवीं के अंकों के आधार पर होता है। 

एसओएल में दाखिला किस आधार पर मिलता है?

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले की प्रक्रिया नियमित पाठ्यक्रमों से अलग है। यहां प्रवेश के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी देना जरूरी नहीं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों का दाखिला बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। इसी वजह से अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलता है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, शुल्क और प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जांचनी चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed