DU VC Summer Internship 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पेड समर इंटर्नशिप पाने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन
DU VC Summer Internship 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने वीसी समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यूजी और पीजी छात्र 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह दो महीने का प्रोग्राम जून-जुलाई में होगा, जिसमें 20 घंटे प्रति सप्ताह काम और मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विस्तार
DU VC Summer Internship 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने वाइस चांसलर समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsw.du.ac.in पर जाकर 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह समर इंटर्नशिप प्रोग्राम कुल दो महीने का होगा और इसे जून से जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान चयनित छात्रों को यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इंटर्नशिप का उद्देश्य क्या है?
इस इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करना है। इसके तहत छात्रों को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ढांचे, कार्यप्रणाली और संस्थागत गतिविधियों को समझने का मौका मिलेगा। इससे उनकी प्रोफेशनल स्किल्स, निर्णय लेने की क्षमता और कार्य अनुभव में सुधार होगा।
इसके अलावा, हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक नई पहल सेमेस्ट अवे प्रोग्राम (SAP) की भी घोषणा की है। इस योजना के तहत अंडरग्रेजुएट छात्र एक सेमेस्टर के लिए विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर, मल्टीडिसिप्लीनरी लर्निंग, बेहतर पढ़ाने के तरीके, रिसर्च के मौके, इंटर्नशिप और ग्लोबल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की थी।
पात्रता मानदंड
डीयू वीसी इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
- केवल दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce आदि) के छात्र इस इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं।
- फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
स्टाइपेंड और कार्य अवधि
यह इंटर्नशिप एक पार्ट-टाइम संरचना में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को हर सप्ताह लगभग 20 घंटे काम करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 11,576 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने पर छात्रों को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा
छात्रों को क्या फायदा मिलेगा?
यह इंटर्नशिप छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही हैंड्स-ऑन प्रशासनिक अनुभव प्रदान करती है। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि एक बड़ा शैक्षणिक संस्थान कैसे काम करता है। साथ ही, यह अनुभव भविष्य में नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।
कमेंट
कमेंट X