फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Harvard University to Launch Executive Education Courses in Hyderabad from December

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा प्लान: हैदराबाद में जल्द शुरू करेगी एग्जीक्यूटिव एजुकेशन कोर्स; सीएम ने बताया

Fri, 18 Sep 2026 12:32 PM IST
पीटीआई Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Sep 2026 12:32 PM IST
सार
Register For Event

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दिसंबर से हैदराबाद में एग्जीक्यूटिव एजुकेशन कोर्स शुरू करेगी। सरकार का लक्ष्य हैदराबाद को ग्लोबल नॉलेज हब बनाना है।

विज्ञापन
Harvard University to Launch Executive Education Courses in Hyderabad from December
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा प्लान - फोटो : AI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी इस साल दिसंबर से हैदराबाद में एग्जीक्यूटिव एजुकेशन कोर्स शुरू करेगी। इच्छुक लोग इन कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। रेड्डी ने यूके के बिजनेस स्कूलों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार हैदराबाद को ‘ग्लोबल नॉलेज हब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। उनके मुताबिक, विदेशी शिक्षण संस्थानों के हैदराबाद आने से उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ेगा और शहर में रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा। रेवंत रेड्डी ने इस साल की शुरुआत में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में छह दिन के लीडरशिप प्रोग्राम में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed