फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Is NEET PG 2026 Paper Leaked? NBEMS Warns Candidates Against Fake Paper Leak Claims, Check Notice Here

NEET PG 2026: इंस्टा-टेलीग्राम पर नीट पीजी पेपर लीक का दावा, NBEMS ने उम्मीदवारों को किया अलर्ट, पढ़ें नोटिस

Mon, 24 Aug 2026 11:46 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
Register For Event

NEET PG Paper Leak Fake News: नीट पीजी पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। NBEMS ने इन्हें फर्जी बताया है। बोर्ड ने Telegram, Instagram और WhatsApp पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाले चैनलों से सावधान रहने को कहा है।
 

विज्ञापन
Is NEET PG 2026 Paper Leaked? NBEMS Warns Candidates Against Fake Paper Leak Claims, Check Notice Here
NEET PG Paper Leak Fake News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET PG Paper Leak Fake News: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) को लेकर सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें वायरल हो रही हैं। इन खबरों के बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने नीट पीजी का पेपर लीक होने की सभी खबरों और दावों को फर्जी और धोखाधड़ी वाला बताया है।

विज्ञापन


NBEMS ने उम्मीदवारों को ऐसे सोशल मीडिया चैनलों और हैंडल से सावधान रहने की सलाह दी है, जो नीट पीजी 2026 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या नीट पीजी 2026 का पेपर लीक हुआ है?

नहीं। NBEMS ने पेपर लीक से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और व्हाट्सऐप चैनल के जरिए जारी बयान में कहा गया है कि नीट पीजी 2026 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाले Telegram, Instagram और WhatsApp चैनल फर्जी हैं। उम्मीदवारों को ऐसे दावों के झांसे में न आने की सलाह दी गई है।


किन सोशल मीडिया दावों से उम्मीदवारों को सावधान रहना है?

NBEMS ने उम्मीदवारों को खास तौर पर उन फर्जी सोशल मीडिया हैंडल, दावों और विज्ञापनों से सतर्क रहने को कहा है, जो ‘लीक’ हुआ नीट पीजी 2026 प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करते हैं।

बोर्ड के मुताबिक ऐसे दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं। इनका उद्देश्य उम्मीदवारों को गुमराह करना है।

इसलिए उम्मीदवारों को किसी भी व्यक्ति या चैनल को पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे नहीं देने चाहिए और ऐसी जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

नीट पीजी परीक्षा कब होगी?

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी।

विवरण तारीख/समय
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026, रविवार
एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026, गुरुवार
परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की पाली एक

 

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
 

आवेदन और करेक्शन की तारीखें क्या थीं?

नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 थी। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए निर्धारित अवधि दी गई थी।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जुलाई 2026
  • आवेदन में सुधार की अवधि: 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
  • करेक्शन के लिए अगली अवधि: 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
  • एडमिट कार्ड: 27 अगस्त 2026
  • परीक्षा: 30 अगस्त 2026

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

उम्मीदवारों को नीट पीजी 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए केवल NBEMS के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र, पेपर लीक के दावे या पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वाले विज्ञापनों से दूर रहें।

30 अगस्त को होने वाली परीक्षा को लेकर अभी तैयारी पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। किसी भी वायरल दावे के आधार पर घबराने या पैसे खर्च करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed