फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Students Can Now Pursue Two Academic Programmes Together, Know the Conditions

कैंपस डायरीज: जामिया में एक साथ कर सकेंगे दो अकादमिक कार्यक्रम, पूरी करनी होंगी ये तीन शर्तें; जानें क्या

Tue, 15 Sep 2026 01:06 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
Register For Event

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को एक साथ दो अकादमिक कार्यक्रम करने की सुविधा दी है। यूजी और पीजी छात्र अब तय शर्तों के तहत दो कार्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। हालांकि, दोनों कार्यक्रमों की कक्षाओं का समय आपस में नहीं टकराना चाहिए।

विज्ञापन
Jamia Students Can Now Pursue Two Academic Programmes Together, Know the Conditions
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को एक साथ दो अकादमिक कार्यक्रम करने की अनुमति देने के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत यूजी और पीजी के छात्र निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने पर एक साथ दूसरा अकादमिक कार्यक्रम भी कर सकेंगे। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित योग्यता और अन्य शर्तें अलग-अलग पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, छात्र एक साथ दो रेगुलर कार्यक्रम भी कर सकते हैं, लेकिन दोनों की कक्षाओं का समय आपस में नहीं टकराना चाहिए। इसके अलावा रेगुलर के साथ ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल), ऑनलाइन-ऑनलाइन तथा ओडीएल-ऑनलाइन जैसे संयोजन भी मान्य होंगे। ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ भी पढ़ाई का विकल्प

जामिया ने विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ ट्विनिंग, ज्वाइंट डिग्री और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों के लिए भी नियम तय किए हैं। ड्यूल डिग्री में छात्र दोनों संस्थानों से अलग-अलग डिग्री हासिल कर सकेगा, जबकि ज्वाइंट डिग्री में दोनों संस्थानों के नाम से संयुक्त डिग्री जारी होगी। ट्विनिंग कार्यक्रम में पढ़ाई का एक हिस्सा जामिया और शेष विदेशी संस्थान में होगा तथा अंतिम डिग्री जामिया जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed