{"_id":"6ae18abd9c908fe51d04aa98","slug":"jnu-phd-admission-2026-27-sfi-flags-sc-st-reservation-gaps-national-commission-seeks-report-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: पीएचडी एडमिशन में आरक्षण पर विवाद, एससी-एसटी की सीटों में कमी का आरोप; आयोग ने मांगा जवाब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेएनयू: पीएचडी एडमिशन में आरक्षण पर विवाद, एससी-एसटी की सीटों में कमी का आरोप; आयोग ने मांगा जवाब
Wed, 28 Oct 2026 12:00 PM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:00 PM IST
जेएनयू में पीएचडी दाखिले 2026-27 के लिए आरक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसएफआई ने आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए तय नियमों के मुताबिक सीटें नहीं दी गई हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने विश्वविद्यालय से सात दिन में जवाब मांगा है। जानें सीटों की संख्या, आरक्षण में कमी और छात्रों की मांगों से जुड़ी पूरी जानकारी।
विज्ञापन
JNU PhD Admission 2026-27
- फोटो : AI Generated
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी दाखिलों को लेकर विवाद सामने आया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आरोप लगाया है कि दाखिले के विवरण में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए तय आरक्षण नियमों के मुताबिक सीटें नहीं दिखाई गई हैं। संगठन ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर भी सवाल उठाए हैं। एसएफआई ने विश्वविद्यालय से दाखिले का विवरण दोबारा ठीक करने की मांग की है। हालांकि, ये आंकड़े संगठन की ओर से लगाए गए आरोप हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय का जवाब सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
एसएफआई के मुताबिक, जेएनयू में पीएचडी दाखिले के लिए कुल 711 सीटें दिखाई गई हैं। इनमें एसटी वर्ग के लिए 38 सीटें रखी गई हैं, जो कुल सीटों का करीब 5.34 प्रतिशत है। संगठन का दावा है कि तय 7.5 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से एसटी वर्ग के लिए 15 सीटें कम हैं। इसी तरह, एससी वर्ग के लिए 103 सीटें दिखाई गई हैं। यह कुल सीटों का करीब 14.49 प्रतिशत है, जबकि निर्धारित आरक्षण 15 प्रतिशत है। एसएफआई ने इस आधार पर एससी वर्ग के लिए चार सीटों की कमी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई के मुताबिक, जेएनयू में पीएचडी दाखिले के लिए कुल 711 सीटें दिखाई गई हैं। इनमें एसटी वर्ग के लिए 38 सीटें रखी गई हैं, जो कुल सीटों का करीब 5.34 प्रतिशत है। संगठन का दावा है कि तय 7.5 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से एसटी वर्ग के लिए 15 सीटें कम हैं। इसी तरह, एससी वर्ग के लिए 103 सीटें दिखाई गई हैं। यह कुल सीटों का करीब 14.49 प्रतिशत है, जबकि निर्धारित आरक्षण 15 प्रतिशत है। एसएफआई ने इस आधार पर एससी वर्ग के लिए चार सीटों की कमी का दावा किया है।
विज्ञापन
आयोग ने जेएनयू से क्या जवाब मांगा है?
एसएफआई के अनुसार, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जेएनयू में आरक्षण से जुड़ी शिकायत पर संज्ञान लिया है। यह शिकायत एसएफआई की दिल्ली राज्य समिति की सदस्य और जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष गोपिका बाबू ने की थी। संगठन का कहना है कि 27 अक्टूबर 2026 को आयोग ने विश्वविद्यालय को याद दिलाया कि तय समय में रिपोर्ट नहीं दी गई है। आयोग ने अब सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। एसएफआई ने यह भी बताया कि उसकी पहल के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी शिकायत दर्ज की है। इन आयोगों की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X