फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kolkata School Receives Quran, Islamic Books With Request to Include Religious Teaching

कलकत्ता: स्कूल में पहुंचा पार्सल और पत्र, इस्लाम की पढ़ाई कराने की मांग; पार्सल में क्या था? पढ़ें पूरा मामला

Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, कलकत्ता
पीटीआई, कलकत्ता Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
सार
Register For Event

Kolkata: कलकत्ता के एक सरकारी स्कूल में एक पार्सल पहुंचने से मामला पुलिस तक पहुंच गया। पार्सल के साथ स्कूल के पाठ्यक्रम में इस्लाम की शिक्षा और धार्मिक ग्रंथों की पढ़ाई शामिल करने की मांग वाला पत्र भी भेजा गया था। जानें पार्सल में क्या था...
 

विज्ञापन
Kolkata School Receives Quran, Islamic Books With Request to Include Religious Teaching
Kolkata School Receives Parcel - फोटो : AI Generated

विस्तार

Kolkata: कलकत्ता के जादवपुर विद्यापीठ में 24 सितंबर को कुछ पार्सल पहुंचे। इनमें इस्लाम से जुड़ी धार्मिक किताबें और कुरान की एक प्रति भी थी। पार्सल के साथ एक पत्र भी भेजा गया था। इसमें स्कूल के पाठ्यक्रम में इस्लाम की शिक्षा और धार्मिक ग्रंथों की पढ़ाई शामिल करने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य पार्थप्रतिम बैद्य ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि पार्सल उनके पास पहुंचा था। इसके बाद स्कूल की ओर से जादवपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 25 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने क्या कहा?

प्रधानाचार्य पार्थप्रतिम बैद्य ने कहा, "हम एक जाना-माना सरकारी स्कूल हैं और हमने अपने छात्रों के बीच कभी भी धार्मिक कट्टर विचार नहीं डाले हैं। हम भारत की समावेशिता में विश्वास करते हैं, जहां छात्रों को किसी एक धर्म के सिद्धांत नहीं सिखाए जा सकते। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मेरा मानना है कि कुछ तत्वों ने परेशानी खड़ी करने के लिए यह पत्र और पार्सल भेजा हो सकता है।"

उन्होंने कहा कि इस कदम के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाना पुलिस का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल की इमारत जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के पास है, जहां छात्रों के दो समूहों के बीच पहले टकराव हो चुके हैं। ऐसे में स्कूल किसी तरह की परेशानी नहीं चाहता, क्योंकि यहां हजारों बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन

पुलिस अब क्या पता लगा रही है?

  • पुलिस ने पार्सल भेजने वाले का पता लगाने और उसकी पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता स्कूल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रहे हैं।
  • पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्सल और पत्र पर जिस व्यक्ति का नाम भेजने वाले के तौर पर लिखा है, उसने वास्तव में यह पार्सल भेजा था या किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल करके इसे भेजा है।
  • जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पार्सल और पत्र के पीछे कौन था और उसे भेजने का उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed