{"_id":"6adc9120d37febc3550b7790","slug":"neet-pg-2026-counselling-nbems-issues-guidelines-for-joining-document-verification-and-seat-reporting-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी 2026: सीट मिली, फिर भी अटक सकता है दाखिला, जॉइनिंग से पहले जान लें एनबीईएमएस के ये जरूरी नियम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट पीजी 2026: सीट मिली, फिर भी अटक सकता है दाखिला, जॉइनिंग से पहले जान लें एनबीईएमएस के ये जरूरी नियम
Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के जरिए एनबीईएमएस सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने अस्पतालों को दस्तावेजों की जांच और जॉइनिंग की जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र भी जांचे जाएंगे। जानें दाखिले, पात्रता और सीट खाली होने से जुड़े जरूरी नियम क्या हैं।
विज्ञापन
NEET PG 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (चिकित्सा विज्ञान) यानी एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 की अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) काउंसलिंग के जरिए आवंटित अपनी मान्यता प्राप्त सीटों पर दाखिले को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 24 अक्तूबर 2026 को जारी सूचना में बताया गया है कि उम्मीदवारों को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से जारी काउंसलिंग कार्यक्रम और नियमों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर दी गई सूचना पुस्तिका, सेवा बॉन्ड से जुड़े नियम और दूसरी सूचनाएं ध्यान से पढ़नी चाहिए। दाखिले से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जुटाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉइनिंग की जानकारी कब देनी होगी?
एनबीईएमएस सीट पाने वाले उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की स्थिति इंट्रा-एमसीसी पोर्टल पर तय समय के भीतर अपडेट करनी होगी। यह काम संबंधित अस्पताल को एमसीसी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार करना है। यदि अस्पताल उम्मीदवार की रिपोर्टिंग या जॉइनिंग की जानकारी समय पर अपडेट नहीं करता है, तो उस सीट को खाली माना जा सकता है और अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अस्पताल से अपनी जॉइनिंग की स्थिति की पुष्टि करते रहना चाहिए। काउंसलिंग के दौरान जारी होने वाले नए निर्देशों और समय-सीमा पर भी नजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
कौन-से दस्तावेजों की होगी जांच?
एनबीईएमएस से मान्यता प्राप्त अस्पतालों को उम्मीदवार के दाखिले के समय जरूरी मूल दस्तावेजों की जांच करनी होगी। अस्पताल यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उम्मीदवार आवंटित सीट पर प्रवेश के लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करता हो। केवल सीट आवंटित हो जाने से दाखिला अपने आप पक्का नहीं हो जाता। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान और प्रवेश से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र तैयार रखने चाहिए। दस्तावेजों में किसी तरह की कमी या जानकारी में अंतर होने पर दाखिले में परेशानी हो सकती है। इसलिए अस्पताल पहुंचने से पहले एमसीसी की सूचना पुस्तिका और संबंधित निर्देशों के अनुसार सभी दस्तावेजों की जांच कर लें।
विज्ञापन
#NEETPG2026 Advisory & Instructions for Reporting/Joining of NBEMS Seats allotted through NEET PG AIQ 2026 Counseling conducted by MCC Refer NBEMS website notice dated 24.10.2026 https://t.co/dkW3HptmcF
— NBEMS (@NBEMS_Official) October 24, 2026
कमेंट
कमेंट X