फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS 2025 Qualifying Percentile Reduced to 30; Check Group-Wise Cut-Off Scores

नीट एसएस 2025 में बड़ी राहत: क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 50 से घटकर 30 हुआ, 15 ग्रुप के नए पासिंग मार्क्स जारी

Tue, 22 Sep 2026 08:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 08:43 PM IST
सार
Register For Event

NEET SS 2025: एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2025 के क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल को 50 से घटाकर 30 कर दिया गया है। 30वें पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए हैं। एनबीईएमएस ने ग्रुपवार नए क्वालिफाइंग कटऑफ भी जारी किए हैं। विषयवार पूरी सूची देखें...
 

विज्ञापन
NEET SS 2025 Qualifying Percentile Reduced to 30; Check Group-Wise Cut-Off Scores
NEET SS 2025 Qualifying Percentile Reduced - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET SS 2025 Qualifying Percentile Reduced: नीट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2025) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटा दिया है। इसे 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 30वां पर्सेंटाइल कर दिया गया है।

विज्ञापन

30वें पर्सेंटाइल पर कौन से उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे?

नीट एसएस 2025 के संबंधित प्रश्न पत्र समूह में 30वें पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में योग्य घोषित किया गया है। ग्रुप के अनुसार क्वालिफाइंग कटऑफ अंक अलग-अलग हैं। ये अंक 600 में से हैं।

 

प्रश्न पत्र समूह 30वें पर्सेंटाइल पर क्वालिफाइंग कटऑफ
एनेस्थीसियोलॉजी 249
क्रिटिकल केयर मेडिसिन 254
ईएनटी 247
मेडिकल 175
मेडिकल ऑन्कोलॉजी 180
माइक्रोबायोलॉजी 306
ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी 325
ऑर्थोपेडिक्स 256
पीडियाट्रिक 231
पैथोलॉजी 238
फार्माकोलॉजी 213
साइकियाट्री 302
रेडियोडायग्नोसिस 315
रेस्पिरेटरी मेडिसिन 285
सर्जिकल 243



 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रैंक में बदलाव होगा?

  • नहीं। नोटिस के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को घोषित नीट एसएस 2025 की प्रश्न पत्र समूह-विशिष्ट रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के लिए कोई नया स्कोर कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश के समय MBBS अंकों का होगा सत्यापन

उम्मीदवारों ने नीट एसएस के आवेदन फॉर्म में सभी एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों का प्रतिशत दर्ज किया था। प्रवेश के समय काउंसलिंग या प्रवेश प्राधिकरण इन अंकों का सत्यापन मूल दस्तावेजों से करेगा।

जिन मामलों में रैंक के टाई को तोड़ने के लिए एमबीबीएस के कुल अंकों का इस्तेमाल किया गया है, उम्मीदवार के स्कोर कार्ड में आवेदन फॉर्म में दिए गए एमबीबीएस के कुल अंकों का उल्लेख होगा।

अगर सत्यापन में यह पाया जाता है कि आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी गलत थी और इसी मानदंड का इस्तेमाल संबंधित उम्मीदवार की टाई तोड़ने के लिए किया गया था, तो नीट एसएस 2025 के लिए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

अनुचित साधन इस्तेमाल किया तो क्या होगा?

  • एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के किसी भी स्तर पर यदि कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
  • ऐसे उम्मीदवार को नीट एसएस 2025 में सफल घोषित किए जाने की स्थिति में उसका परिणाम या उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी या रद्द मानी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर

किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार एनबीईएमएस के कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed