फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2026: MCC Releases Round 2 Schedule, Registration Begins Next Week

नीट यूजी काउंसलिंग 2026: एमसीसी ने जारी किया राउंड-2 का शेड्यूल, अगले हफ्ते से करें आवेदन; नोट करें तिथियां

Fri, 28 Aug 2026 01:36 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
Register For Event

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026: MCC Releases Round 2 Schedule, Registration Begins Next Week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 8 सितंबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

नोट करें अहम तिथियां

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 में उम्मीदवार 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकेंगे। विकल्प लॉक करने की सुविधा 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 9 से 10 सितंबर तक सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी और 11 सितंबर 2026 को राउंड-2 सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवार 12 से 18 सितंबर तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर सकेंगे। इसके बाद संस्थान 19 सितंबर को दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के विवरण का सत्यापन करेंगे।

प्रक्रिया तारीख
संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 1 और 2 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3 से 8 सितंबर 2026
विकल्प भरना 3 से 9 सितंबर 2026
विकल्प लॉक करना 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 से 10 सितंबर 2026
राउंड-2 सीट आवंटन का परिणाम 11 सितंबर 2026
संस्थान में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग 12 से 18 सितंबर 2026
संस्थानों द्वारा जॉइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 19 सितंबर 2026

इन कोर्सज में मिलेगा दाखिला

शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए NEET UG काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इसके तहत 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों,एएफएमसी, एम्स संस्थानों तथा JIPMER (पुडुचेरी और कराईकल) की 100% सीटों पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीट आवंटित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

राउंड-2 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर NEET UG Counselling 2026 Round-2 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed