फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Prakash Raj Question Arrest Of CJP Activists Saurav Das and Ashutosh Ranka Over Jantar Mantar Protest

सीजेपी प्रदर्शन: सौरव दास और रांका को हिरासत में लिए जाने पर भड़के प्रकाश राज; कहा- पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा

Wed, 14 Oct 2026 01:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Oct 2026 01:36 PM IST
सार
Register For Event

Prakash Raj On CJP Activists Arrest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया। फिर, उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पर अभिनेता प्रकाश राज ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Actor Prakash Raj Question Arrest Of CJP Activists Saurav Das and Ashutosh Ranka Over Jantar Mantar Protest
आशुतोष रांका-सौरव दास-प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के मामले पर विवाद छिड़ गया है। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अभिनेता प्रकाश राज ने भी इसे लेकर आलोचना की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रकाश राज ने की आलोचना
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए पुलिस और सरकार पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने कैप्शन लिखा है, 'दोस्तों... राष्ट्रीय ध्वज के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत। आप कितने बेताब हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- हवा की रुत बदल गई...
प्रकाश राज ने वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं, 'हवा की रुत बदल चुकी है। सौरव दास, आशुतोष रांका जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ गए। उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेजा गया'। एक्टर ने आगे पुलिस पर सवाल उठाया। प्रकाश राज ने कहा, 'प्रदर्शनों में पुलिस ने जो किया, उसके लिए कुछ नहीं है। मगर, जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ जाने पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत हो गई है। यह ठीक नहीं है'। प्रकाश राज ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को पीटने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन

प्रकाश राज बोले- 'हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं भेज देते'?
प्रकाश राज ने वीडियो में आगे कहा है, 'आपने जंतर मंतर की जगह रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए कहा है। आप अंडमान निकोबार, रेगिस्तान या हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं शिफ्ट कर देते? बोल दो कि वहां जाकर प्रोटेस्ट करो। आप प्रोटेस्ट की जगह बदल सकते हैं, लेकिन आवाज नहीं दबा सकते। पूरा देश जंतर मंतर बनेगा। लोग सवाल पूछते रहेंगे'। प्रकाश राज ने आगे कहा, 'बचपन में मगरमच्छ को पकड़ा। अब कॉकरोच को नहीं संभाल पा रहे हैं आप। चलो देखेंगे। सिर्फ यूं ही पूछ लिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed