फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Priyadarshan New Comedy Movie Actor Play Tiger Hunter Role

अक्षय कुमार: प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म में अभिनेता मचाएंगे धमाल, निभाएंगे ये किरदार; जानें क्या होगी कहानी?

Sun, 18 Oct 2026 09:06 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 09:06 AM IST
सार
Register For Event

Akshay Kumar Priyadarshan New Movie: अक्षय कुमार और जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों एक नई कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी। अभिनेता क्या किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
Akshay Kumar Priyadarshan New Comedy Movie Actor Play Tiger Hunter Role
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन एक बार फिर साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने की तैयारी करने वाले हैं। दरअसल, इन दोनों ने एक नई कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी। एक्टर कौन सा किरदार निभाएंगे और कहानी क्या होने वाली है।
विज्ञापन
Trending Videos

Akshay Kumar Priyadarshan New Comedy Movie Actor Play Tiger Hunter Role
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
क्या होगी कहानी और कौन-सा किरदार निभाएंगे अक्षय?
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। वहीं, फिल्म में अक्षय एक टाइगर हंटर का किरदार निभाएंगे। बता दें कि यह प्रियदर्शन की यह 99वीं फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। रमेश तौरानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग तीन महीने तक चलेगी। इसकी शूटिंग राजस्थान के जंगलों और मुंबई में बनाए गए एक सेट पर होगी। इसके अलावा, प्रोडक्शन टीम भोपाल में भी लोकेशन तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Priyadarshan New Comedy Movie Actor Play Tiger Hunter Role
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय के साथ होंगे ये सितारे
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अन्नू कपूर और राजपाल यादव जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है। फिल्म की स्क्रिप्ट प्रियदर्शन और रोहन शंकर ने मिलकर लिखी है। दोनों इससे पहले भूत बंगला में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं, प्रियदर्शन ने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए कहा, 'पहले प्रोजेक्ट फाइनल हो जाने दीजिए, फिर मैं बात करूंगा।'

इन फिल्मों में किया है अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ काम
बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने साल 2000 में कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ से साथ काम करने का सिलसिला शुरू किया था, उसके बाद ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। फिर एक लंबे गैप के बाद अब यह जोड़ी साल 2026 में ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ के साथ दोबारा पर्दे पर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed