फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ambika Advice Trisha Krishnan Should Avoid Public Appearances With Vijay Amid Dating Rumours

तृषा कृष्णन: 'उसे शर्मिंदगी का सामना...', अभिनेत्री को किसने दी सीएम विजय के साथ न दिखने की नसीहत?

Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
सार
Register For Event

Trisha Krishnan and Vijay: तृषा और विजय हाल ही में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया था। अब इस मामले पर एक दिग्गज अभिनेत्री ने तृषा को सलाह दी है। जानिए, उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Ambika Advice Trisha Krishnan Should Avoid Public Appearances With Vijay Amid Dating Rumours
तृषा और विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय कुछ दिनों पहले अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए, जिसमें तृषा और विजय साथ में बालकनी में खड़े दिखाई दिए थे। अब इस पर दिग्गज अभिनेत्री अंबिका ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तृषा को नसीहत दे दी है।
विज्ञापन

Ambika Advice Trisha Krishnan Should Avoid Public Appearances With Vijay Amid Dating Rumours
अंबिका - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं अभिनेत्री अंबिका?
अंबिका ने रेडपिक्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'तृषा को लगता होगा कि वो और विजय सिर्फ दोस्त हैं, तो उन्हें आलोचना से फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन विजय एक बड़े पद पर हैं और साथ नजर आने से उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है या इसका बुरा असर पड़ता है, तो मैं अगर तृषा की जगह होती तो ऐसा नहीं करती। मैं पीछे हट जाती और विजय के लिए मुश्किल खड़ी नहीं करती।'

अंबिका ने आगे कहा, 'जब दो लोग दोस्त होते हैं और उनमें से एक जिंदगी में ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाता है, तो हम उस दोस्ती को नकार नहीं सकते। हमें उसे कोई दूसरा रंग नहीं देना चाहिए। हम कह सकते हैं कि ऐसी स्थिति में हम क्या करते, लेकिन हम किसी और को यह नहीं बता सकते कि उन्हें क्या करना चाहिए या क्या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ambika Advice Trisha Krishnan Should Avoid Public Appearances With Vijay Amid Dating Rumours
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan
विजय और तृषा ने इन फिल्मों में किया साथ काम
विजय और तृषा का लंबा प्रोफेशनल साथ रहा है, जिसकी शुरुआत 2004 में 'घिल्ली' से हुई और 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवि' और 'लियो' जैसी फिल्मों में यह जारी रहा। उनके ऑफ-स्क्रीन अपीयरेंस भी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। 

तृषा को मई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था, जहां उन्होंने अभिनेता के परिवार से बातचीत भी की थी। हालांकि, दोनों में से किसी भी एक्टर ने अपने बारे में फैली रिलेशनशिप की अफवाहों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed