फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anjali Anand Was Almost Quit Acting Know How She Got Karan Johar Movie

अंजलि आनंद: छोड़ने वाली थीं अभिनय, कास्टिंग डायरेक्टर ने दी वजन कम करने की सलाह; फिर ऐसे मिली करण जौहर की फिल्म

Sat, 26 Sep 2026 10:22 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:22 AM IST
सार
Register For Event

Anjali Anand: अभिनेत्री अंजलि आनंद ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से डेब्यू किया था। अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें यह मूवी मिली।

विज्ञापन
Anjali Anand Was Almost Quit Acting Know How She Got Karan Johar Movie
अंजलि आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम @anjalidineshanand

विस्तार

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर जानी-मानी हस्तियों के घर जाती हैं और वहां से व्लॉग बनाकर उन्हें यूट्यूब पर शेयर करती हैं। अब हाल ही में फराह अभिनेत्री अंजलि आनंद के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। इस दौरान अंजलि ने फराह को अपने घर की झलक दिखाई। साथ ही बातों ही बातों में यह भी बताया कि कैसे उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मिली।
विज्ञापन

Anjali Anand Was Almost Quit Acting Know How She Got Karan Johar Movie
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों अभिनय छोड़ना चाहती थीं अंजलि
फराह से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, '2020 मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। मैं सोच रही थी कि मैं इंडिया से बाहर चली जाउंगी। अब मुझे एक्टिंग नहीं करनी। कुछ मिल नहीं रहा था, क्योंकि लॉकडाउन हो गया था। लॉकडाउन में सारे पैसे खत्म हो गए थे, क्योंकि उस समय किराए पर अकेले रहती थी। तो सब खत्म हो गया था, तब छह महीने में जितनी सेविंग्स थी सब खत्म हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anjali Anand Was Almost Quit Acting Know How She Got Karan Johar Movie
अंजलि आनंद और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग डायरेक्टर ने दी वजन कम करने की सलाह
अंजलि आनंद ने आगे बताया, 'फिर मेरे दोस्त मुझे गोवा लेकर गए। वहां मुझे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का मैसेज आया। मैं उन्हें हमेशा से जानती हूं और जब भी उनसे मिलती थी, वह कहती थीं कि तुम वजन कम करो, फिर हम कुछ करेंगे। मेरी मां को भी भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा, 'बड़ी आई करण जौहर से मिलने, तुमसे क्यों मिलेगा वो।'

अंजलि को कैसे मिली करण की फिल्म
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'शानू ने मुझे बताया कि करण ने तुम्हारी फोटो देखी और उन्हें पसंद आई। वो फिल्म के इस पार्ट के लिए एक्टर देख रहे हैं। अगर तुम ऑडिशन पार कर लो, तो वह तुम्हें ले लेंगे।' अंजलि ने बताया कि करण जौहर उनकी तस्वीरों और ऑडिशन से प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन

Anjali Anand Was Almost Quit Acting Know How She Got Karan Johar Movie
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अंजलि आनंद?
अंजलि पूर्व अभिनेता दिनेश आनंद की बेटी हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने से पहले उन्हें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में भी काम किया था, लेकिन उसमें उनका रोल अनक्रेडिटेड था। इसके बाद अंजलि ने 2023 में आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। वह हाल ही में 'धमाल 4' में नजर आई थीं। 

अंजलि ने टीवी शो में भी किया है काम
  • अंजलि ने 2017 में 'ढाई किलो प्रेम' जैसे टीवी शोज में काम किया था। 
  • 2018 में वह 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नजर आईं। 
  • अंजलि 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed