अनुपम खेर की 555वीं फिल्म का एलान; पोस्ट साझा कर अभिनेता बोले- 'पूरी डिटेल्स सही वक्त आने पर बताऊंगा'
Anupam Kher 555th Film: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 555वीं फिल्म का एलान किया है। हालांकि, उन्होंने फिल्म से जुड़े सारे पत्ते नहीं खोले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर चार दशक से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का रंग जमाया है। बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया है। अब भी वे पूरे दमखम के साथ एक्टिव हैं और आज सोमवार को अपनी नई फिल्म का एलान किया है।
डिटेल्स के लिए करना होगा इंतजार
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नए फिल्म के बारे में जानकारी साझा किया है। यह उनके करियर की 555वीं फिल्म है। अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ लिखा है कि फिलहाल यह जानकारी साझा करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। हालांकि, फिल्म किस मुद्दे पर है और अन्य जानकारियों के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।
बोले- 'मुझे भी सस्पेंस का मजा लेने दें'
पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा है, 'एलान! कुछ बातें कुछ समय तक दिल के करीब ही रखी जाएं तो बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उनका खुलासा करने की खुशी ही कुछ और होती है। तो, अभी के लिए, मैं बस इतना ही कहूंगा कि मुझे अपनी खास 555वीं फिल्म का एलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। डिटेल्स सही समय पर बताऊंगा। तब तक, मुझे भी इस सस्पेंस का मजा लेने दें'।
अनुपम खेर की आगामी फिल्म
बता दें कि अनुपम खेर ने साल 1984 में महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। तब से, उन्होंने कई भाषाओं में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई तरह के रोल निभाए हैं। अभी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वे नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बनने वाले हैं, जिसमें खबरों के मुताबिक जटायु की आवाज के लिए उन्हें कन्फर्म किया गया है। इसके अलावा बीते दिनों उन्होंने आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी की थी, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।