फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: salman khan angry on aasif khan for arguments with Love Gill

बिग बॉस 20: वीकएंड का वार में आसिफ खान की क्लास लगाएंगे सलमान, लव से झगड़े पर भड़के, पूछा- ये आपकी घरवाली है?

Sat, 17 Oct 2026 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Oct 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बीते दिनों 'बिग बॉस 20' में लव गिल और आसिफ खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। अब इसी मामले पर सलमान खान को आसिफ पर नाराज होते देखा गया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: salman khan angry on aasif khan for arguments with Love Gill
आसिफ खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarrealit

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान को आसिफ खान की क्लास लगाते देखा जाएगा। दरअसल, यह आसिफ और लव गिल के बीच हुई बहस और झगड़े पर सलमान का रिएक्शन है। सलमान ने आसिफ को न सिर्फ डांटा, बल्कि उन्हें गलती का अहसास भी कराएंगे। इस बीच लव गिल रोती नजर आईं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: salman khan angry on aasif khan for arguments with Love Gill
आसिफ खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarrealit

सलमान खान ने आसिफ से क्या कहा?
'बिग बॉस 20' के 'वीकएंड का वार' एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान को नाराज होते देखा जा सकता है। वे आसिफ से पूछते हैं, 'लव जब नकुल के पास चली गई तो तुम्हें क्यों एतराज हुआ' तुम्हारा क्या लेना-देना भाई। क्या ये आपकी घरवाली है। आपकी बहन है कि क्या है? इस पर आसिफ ने सफाई दी, 'इसका वॉल्यूम यहां रहता है हर समय'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: salman khan angry on aasif khan for arguments with Love Gill
लव गिल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarrealit

सलमान के सामने रोने लगीं लव गिल
इस बीच लव गिल ने रोते हुए कहा, 'हर बात पर बोलते हैं कि चापलूसी कर रही है, तू गवांर है।' इस पर आसिफ ने लव से कहा कि मेरे से ज्यादा आप चिल्ला रही थीं। इसके बाद सलमान ने आसिफ से कहा, 'ये चिल्ला नहीं रहीं। चिल्ला आप रहे थे। रूड आप थे। बदतमीज आप थे। मैंने पूरा एपिसोड देखा। जिस हिसाब से आपने बात की, मुझे नहीं लगता कि वह कूल था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

क्यों हुई थी लव और आसिफ की फाइट?
बीते दिनों नकुल धुल के हाथापाई मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था। इस बीच लव गिल ने जाकर नकुल से बात की। यह देख बाकी घर वालों को अजीब लगा। आसिफ खान ने भी लव गिल को टोका और दोनों की बहस हो गई थी। आसिफ ने लव गिल से कहा था कि उन्हें नकुल के साथ नहीं बैठना चाहिए। गलत बात है। लव गिल ने इस पर आपत्ति जताई कि कोई उन्हें न बताए क्या करना है। इसके बाद आसिफ और लव के बीच काफी बहस हुई।

सलमान ने यंग डीएसए और कनिका को दी शाबाशी
एक तरफ सलमान ने आसिफ की क्लास लगाई है, वहीं कनिका और यंग को शाबाशी दी है कि उन्होंने समझदारी दिखाई। सलमान ने सभी घरवालों से कहा, 'ये मेंटल स्ट्रेंथ और रणनीति का शो है। हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस है। गुस्सा होना जरूरी है, लेकिन गुस्सा और टेम्पर में फर्क है। ऊपर वाले ने दिमाग दिया है सोचने के लिए। सही चीजों के लिए उसका इस्तेमाल करो। यंग ने सबसे ज्यादा लॉजिक की बात की, क्योंकि उसने यह लाइफ देखी है। हैट्स ऑफ यंग'। इसके बाद सलमान ने कनिका से कहा, 'कनिका आपने भी कमाल किया। आप अपने ग्राउंड पर रहीं। इस हफ्ते का मेरा काम आपने कर दिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed