फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan searches new writers for next streaming series filmmaker wants to shape script

आर्यन खान: क्या नए जोनर में कदम रखने जा रहे किंग के बेटे? शुरू की नए लेखकों की तलाश; अब तक किए ये काम

Sat, 24 Oct 2026 01:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 Oct 2026 01:49 PM IST
सार
Register For Event

  • Aryan Khan: आर्यन खान ने अपने शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से काफी सुर्खियां बटोरीं।
  • ऐसा लगता है कि वह अब एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
  • वह नए लेखकों की एक टीम बना रहे हैं।
  • इंडस्ट्री में खान का सफर अब काफी आगे निकलता हुआ लग रहा है।

विज्ञापन
Aryan Khan searches new writers for next streaming series filmmaker wants to shape script
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' काफी चर्चा में रहा। अब आर्यन अपनी अगली सीरीज के लिए उभरते लेखकों की एक टीम तैयार कर रहे हैं। कैमरे के पीछे अपना सफर शुरू करने के बाद, अब वह कहानी कहने की नई प्रतिभाओं की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आर्यन खान सिर्फ निर्देशन और इसके क्रिएटिव विजन पर ध्यान देने के बजाय, अपकमिंग प्रोजेक्ट की लेखन प्रक्रिया में भी शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आर्यन ने बनाई लेखकों की टीम
वैरायटी के मुताबिक आर्यन खान नए लेखकों को तलाश कर रहे हैं। इस पहल का मकसद ऐसे लेखकों को एक साथ लाना है, जिनके विचारों को भविष्य के स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में बदला जा सके। कहा जा रहा है कि वह ऐसी कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं जो आज के दौर का नजरिया पेश करें और युवा दर्शकों से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aryan Khan searches new writers for next streaming series filmmaker wants to shape script
शाहरुख खान और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोजेक्ट पर हो रहा काम
यह कदम उनके पहले बड़े प्रोजेक्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने शो-रनर, लेखक और निर्देशक के तौर पर काम किया था। हालांकि नई सीरीज के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, मगर नए लेखकों की तलाश से पता चलता है कि अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कास्ट, कहानी या प्रोडक्शन शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सैफ अली खान: करीना कपूर ने अभिनेता को बताया 'सबसे कूल पति', छोटे नवाब के जवाब ने खींचा फैंस का ध्यान

विज्ञापन

आर्यन खान का सफर
निर्देशन में कदम रखने से पहले आर्यन खान ने 2019 में 'द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में सिम्बा को अपनी आवाज दी थी। इसी वर्जन में शाहरुख खान ने मुफासा के लिए अपनी आवाज दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान को कुछ डायलॉग्स फिर से रिकॉर्ड करने पड़े थे, क्योंकि विशेषज्ञों ने गौर किया कि उनकी आवाज उनके बेटे की आवाज से बहुत ज्यादा मिलती-जुलती लग रही थी।

2024 में 'मुफासा: द लायन किंग' में आर्यन खान ने सिम्बा के रूप में वापसी की। शाहरुख खान ने एक बार फिर मुफासा को अपनी आवाज दी, जबकि अबराम खान भी हिंदी वॉयस कास्ट का हिस्सा बने। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा।

Aryan Khan searches new writers for next streaming series filmmaker wants to shape script
रजत बेदी-आर्यन खान-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में जानकारी
  • 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 
  • उन्होंने 2023 से 2024 के बीच इस प्रोजेक्ट पर काम किया जिसमें उन्होंने शो-रनर, लेखक और निर्देशक की जिम्मेदारियां निभाईं। 
  • यह सीरीज उनके करियर का एक अहम पड़ाव रही, जिसने उन्हें वॉयस-एक्टिंग के दायरे से आगे निकालकर रचनात्मक भूमिकाओं की ओर बढ़ाया। 
  • इस सीरीज में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान भी कैमियो में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed