{"_id":"6aae5fa066b555109e0ef73a","slug":"atlee-reveals-vijay-advice-after-shah-rukh-khan-approached-him-for-jawan-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवान: एटली को फिल्म के लिए विजय ने दी थी यह सलाह, बदल गई पूरी जिंदगी; शाहरुख खान को लेकर कही थी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जवान: एटली को फिल्म के लिए विजय ने दी थी यह सलाह, बदल गई पूरी जिंदगी; शाहरुख खान को लेकर कही थी बड़ी बात
Sat, 19 Sep 2026 03:43 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:43 PM IST
Atlee: फिल्ममेकर एटली ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म से पहले थलापति विजय ने उन्हें ऐसी सलाह दी थी, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन
एटली, विजय और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक्टर विजय से अपने रिश्ते और करियर में उनके योगदान को याद करते हुए एटली ने बताया कि 'राजा रानी' की सफलता के बाद उन्होंने विजय के साथ 'थेरी', 'मार्शल' और 'बिगिल' जैसी फिल्मों में काम किया। एटली ने कहा कि उन्होंने अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन उनके सफर में विजय के सपोर्ट और हौसले का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
यह तुम्हारे करियर की दिशा बदल देगी
एटली ने उस समय को भी याद किया, जब शाहरुख खान ने उन्हें 'जवान' के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त विजय ने उन्हें इस मौके को स्वीकार करने के लिए इंस्पायर किया। विजय ने एटली से कहा था कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि हिंदी फिल्म में शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम कैसे करेंगे, बल्कि उन्हें बस यह मौका स्वीकार कर लेना चाहिए।
एटली ने कहा, 'जब शाहरुख सर मेरे ऑफिस आए, तो हमारी मीटिंग हुई। विजय ने मुझसे कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि तुम क्या करते हो या इसे कैसे संभालते हो। बस मेरे आसपास घूमना बंद करो। आगे बढ़ो और यह फिल्म करो। यह तुम्हारे करियर की दिशा बदल देगी। मेरी जिंदगी बदल गई और मैं विजय अन्ना का शुक्रगुजार हूं।'

विजय और एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय को लेकर कही ये बात
इसके बाद एटली ने विजय के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं, उसमें उनकी मेहनत के साथ-साथ विजय का भी योगदान है। उन्होंने कहा, 'आज मैं जो शर्ट, पैंट और घड़ी पहनता हूं, वह मैंने अपनी मेहनत से कमाई है। लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मेरे अन्ना थलापति विजय की वजह भी है। उनके बिना ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता था।'

फिल्म - जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' के बारे में
ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?
- एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि नजर आए।
- इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट मिला।
- बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली इस फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?