फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Ansh box office collection day 21 earning continue even Toxic storm

हनुमान अंश: 'टॉक्सिक' की आंधी का भी 'हनुमान अंश' पर नहीं पड़ा फर्क, 21वें दिन कमा डाले इतने करोड़

Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 08:58 AM IST
सार
Register For Event

Hanuman Ansh Box Office Collection: सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के बावजूद 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई जारी रखी है। जानिए 21वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
Hanuman Ansh box office collection day 21 earning continue even Toxic storm
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। 21 दिन गुजर जाने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। खास बात यह है कि इसकी कमाई पर नई रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक' का असर भी नहीं पड़ा है। जब से यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है तब से कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन इसकी कमाई जारी रही।
विज्ञापन

Hanuman Ansh box office collection day 21 earning continue even Toxic storm
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
कितनी हुई 'हनुमान अंश' की कमाई?
  • ओपनिंग डे पर 'हनुमान अंश' ने सिर्फ 10 रुपये से खाता खोला था। 
  • इसके बाद लगभग हर दिन इसकी कमाई लाखों में हुई। 
  • पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे हफ्ते में इसने सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • सत्रहवें दिन इसकी कमाई में उछाल आया और इसने सबसे ज्यादा 2.20 करोड़ रुपये कमाए। 
  • बीते कल यानी 21वें दिन इसकी कमाई 1.90 करोड़ रुपये हुई। 
  • अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.98 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh box office collection day 21 earning continue even Toxic storm
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का बजट
आपको बता दें कि फिल्म 'हनुमान अंश' सिर्फ 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 11.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब है।

फिल्म की स्टारकास्ट
'हनुमान अंश' के निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी हैं। इसमें चंदन आनंद, शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माताओं में रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed