{"_id":"6abfafff4b69cb20670d8954","slug":"javed-akhtar-hits-back-at-troll-over-cjps-mumbai-protest-ask-how-is-opposing-ec-means-opposing-government-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर: गीतकार ने यूजर को दिया करारा जवाब, सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर उठाया था समझदारी पर सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर: गीतकार ने यूजर को दिया करारा जवाब, सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर उठाया था समझदारी पर सवाल
Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
Javed Akhtar: दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब दिया है। यूजर ने लेखक से पूछा था कि क्या उन्हें पता है कि मुंबई में सीजेपी किस बात के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) ने दो अक्तूबर को मुंबई के मशहूर शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस बार पार्टी वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। विरोध-प्रदर्शन से कुछ दिन पहले, इलाके के लोगों ने भीड़ और परेशानी की चिंता जताते हुए इसका विरोध किया था। शुक्रवार को, जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। एक ट्रोल ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता भी है कि अभिजीत दीपके की पार्टी किस बात का विरोध कर रही है। इस पर उन्होंने जवाब दिया है।
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सभागार में जावेद अख्तर के साथ परिचर्चा का आयोजन हु
निवासियों के विरोध पर क्या बोले जावेद अख्तर?
कॉकरोच जनता पार्टी के मुंबई विरोध-प्रदर्शन के दिन, जावेद अख्तर ने शिवाजी पार्क के निवासियों के विरोध से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ निवासी शोर-शराबे को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं और अधिकारियों से आज शिवाजी पार्क में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे सौ प्रतिशत यकीन है कि जब भी महाराष्ट्र की किसी राजनीतिक पार्टी का कोई जलसा शिवाजी पार्क में आयोजित होगा, तो वे उतनी ही या उससे भी ज्यादा सख्ती से यही आपत्ति जताएंगे।'

यूजर ने गीतकार की समझदारी पर उठाया सवाल
अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें शायद यह भी नहीं पता कि विरोध किस बारे में है।
अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें शायद यह भी नहीं पता कि विरोध किस बारे में है।
नसीरुद्दीन शाह: क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल
लेखक ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अनुभवी लेखक जावेद ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'क्या कह रहे हैं आप! मुझे लगा कि यह विरोध चुनाव आयोग के खिलाफ है, जो एक पूरी तरह से स्वतंत्र संस्था मानी जाती है और सरकार का हिस्सा नहीं है। मेरे दोस्त, कृपया मुझे बताएं, आपको क्यों लगता है कि चुनाव आयोग का विरोध करना सरकार का विरोध करना है?'

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे नसीरुद्दीन शाह
- बता दें कि पुलिस की तरफ से सभा की इजाजत न देने के बावजूद मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।
- मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
- बॉलीवुड स्टार नसीरुद्दीन शाह भी दादर के पार्क में दीपके से मिलने और अपना समर्थन जताने पहुंचे।
- एक वीडियो में उन्हें मंच पर सीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा गया।
Am I dreaming or what? pic.twitter.com/NAA7ZdVPjz
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026