फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut comment on Taapsee Pannu After allegations ask question to her parent

Kangana Ranaut: 'बेशर्मी की सारे हदें पार', तापसी पर भड़कीं कंगना; सस्ती कॉपी बताकर परवरिश पर उठाया सवाल

Sun, 23 Aug 2026 08:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 08:52 AM IST
सार
Register For Event

Taapsee Pannu: कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनके माता-पिता को लेकर बयानबाजी की है। इससे पहले तापसी ने कंगना पर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut comment on Taapsee Pannu After allegations ask question to her parent
कंगना रनौत, तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर बात की है। 2019 और 2020 में दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से झगड़ा हुआ था और बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर चल रही बहस के बीच अक्सर उनके नाम एक-दूसरे से जोड़े जाते रहे हैं। हालांकि, तापसी ने अब कहा है कि वह इस विवाद से पहले या बाद में कभी भी कंगना से नहीं मिली हैं। इस पर कंगना ने तापसी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

Kangana Ranaut comment on Taapsee Pannu After allegations ask question to her parent
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
कंगना पर क्या है तापसी की राय?
  • हाल ही में एक बातचीत में तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या उन्होंने और कंगना रनौत ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं।
  • इस पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे नहीं मिली हूं। 
  • जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे, तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी। 
  • अब भी मैं उनसे नहीं मिली हूं। 
  • उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश और मेरे बात करने के तरीके को दिखाती है। 
  • उनकी राय उनकी अपनी है... वह अपनी बात पर कायम हैं।
  • इसलिए, मुझे लगता है कि यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आया है।

Box Office: वीकएंड पर 'आवारापन 2' ने फिर काटा बवाल, जानें 'इनसिडियस' और 'बंटवारा' समेत बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut comment on Taapsee Pannu After allegations ask question to her parent
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee और @kanganaranaut
तापसी को लेकर क्या बोलीं कंगना?
तापसी पन्नू की इन बातों पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'एक 'सस्ती कॉपी' अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया के लिए मुख्य मुद्दा कंगना रनौत ही हैं। आज उसने मेरी परवरिश/माता-पिता का बेशर्मी से मजाक उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं। मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं घसीटती। आज मैं भी उसके माता-पिता से पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए?'

विज्ञापन

पहले भी हुई बहस
साल 2019 में, तापसी और कंगना एक सार्वजनिक विवाद में उलझ गई थीं, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पर कंगना की नकल करने का आरोप लगाया और उन्हें सस्ती कॉपी कहा था। ये टिप्पणियां तब आईं जब तापसी ने 'जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर की तारीफ तो की, लेकिन कंगना का खास तौर पर जिक्र नहीं किया। इस घटना के बाद दोनों के बीच कई बार तीखी बयानबाजी हुई। बाद में तापसी ने इन तुलनाओं पर जवाब देते हुए कहा कि उनका कीचड़ उछालने वाली बहस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed