फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kashmera Shah defends Ssunita Ahuja ask Rani Swarnakars how she know personal things

सुनीता आहूजा: कश्मीरा शाह ने किया गोविंदा की पत्नी का बचाव, रानी स्वर्णकार से पूछा ये सवाल; जानें पूरा मामला

Sun, 27 Sep 2026 07:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Sep 2026 07:56 PM IST
सार
Register For Event

Kashmira Shah: रानी स्वर्णकार की तरफ से सुनीता को लेकर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट पर कश्मीरा ने गोविंदा की पत्नी का बचाव किया है। पोस्ट में उन्होंने एक सवाल भी पूछा है।
 

विज्ञापन
Kashmera Shah defends Ssunita Ahuja ask Rani Swarnakars how she know personal things
कश्मीरा शाह, सुनीता, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रानी स्वर्णकार ने एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट में सुनीता आहूजा पर आरोप लगाए हैं। इस मामले पर अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने सुनीता का बचाव किया है। यह बयान गोविंदा और उनकी 'रूपा' की को-स्टार रानी को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है।
विज्ञापन

कश्मीरा ने किया सुनीता का बचाव
इंस्टाग्राम पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कश्मीरा ने कहा कि अपने परिवार की रक्षा करने वाली महिलाओं को अक्सर बुरे नामों से बुलाया जाता है। मगर यह पहली बार है जब उन पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने लिखा, 'हमें अक्सर बदतमीज, घमंडी, हावी होने वाली, फोकस्ड और मतलबी कहा जाता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं। मगर यह पहली बार है जब हमें 'कातिल' कहा जा रहा है। तो अगर हर मां, पत्नी, बहन, मौसी/बुआ को उस एक आदमी की रक्षा करने के लिए कातिल कहा जाता है, जिसे वे प्यार करती हैं- चाहे वह पिता हो, पति हो, भाई हो, तो ठीक है।' उन्होंने सीधे सुनीता को टैग करते हुए अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kashmera Shah defends Ssunita Ahuja ask Rani Swarnakars how she know personal things
कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@kashmera1
कश्मीरा ने उठाया सवाल
अपनी पोस्ट में कश्मीरा ने यह भी सवाल उठाया कि कोई साथी कलाकार किसी अभिनेता के घर की निजी बातें कैसे जान सकता है। उन्होंने लिखा, 'मेरे करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में, मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सब कुछ सिर्फ उस व्यक्ति को बताया, जिससे मैंने शादी की- कृष्णा अभिषेक। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना, जहां कोई सहकर्मी इतनी निजी बातें जानता हो।'

वायरल वीडियो: आलिया-विक्की के साथ आउटिंग पर निकले रणबीर कपूर, पैपराजी पर खोया आपा; कहा- बहुत बोल रहा है तू

विज्ञापन

Kashmera Shah defends Ssunita Ahuja ask Rani Swarnakars how she know personal things
गोविंदा-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी स्वर्णकार ने क्या लिखा?
कश्मीरा का यह जवाब रानी स्वर्णकार के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक महिला अपने ही पति को मानसिक रूप से परेशान करने और उसे मौत के कगार पर पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। बिना सुनीता का नाम लिए रानी ने लिखा, 'जो महिला वर्षों से अपने ही पति को मारने की कोशिश कर रही हो, उसकी बददुआओं का किसी पर कोई असर नहीं होता, जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता।'

Kashmera Shah defends Ssunita Ahuja ask Rani Swarnakars how she know personal things
कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को लेकर लग रहीं अटकलें
  • रानी का यह बयान दक्षिणेश्वर काली मंदिर से एक वीडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें सुनीता ने अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के बारे में बात की थी। 
  • इस साल की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट और हाल ही में लालबागचा राजा में गोविंदा और रानी को एक साथ देखे जाने के बाद उनके बारे में अटकलें शुरू हो गईं। 
  • गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed