{"_id":"6ae6e17b8bacd3249b00b209","slug":"king-tease-may-release-on-shah-rukh-khan-birthday-directer-tweet-boosted-enthusiasm-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किंग: शाहरुख के जन्मदिन पर आधी रात में रिलीज होगा टीजर? मन्नत के बाहर हो रही तैयारी, बढ़ी फैंस की धड़कन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किंग: शाहरुख के जन्मदिन पर आधी रात में रिलीज होगा टीजर? मन्नत के बाहर हो रही तैयारी, बढ़ी फैंस की धड़कन
Sun, 01 Nov 2026 02:36 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:36 PM IST
- King Update: फिल्म 'किंग' के मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा दे सकते हैं।
- शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन है। फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं।
- 'किंग' में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'किंग' का टीजर उम्मीद से कहीं जल्दी सामने आ सकता है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी ट्वीट ने शाहरुख के फैंस को 'किंग' के बारे में नए अपडेट को लेकर उत्साहित कर दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे या फिर टीजर। अभी इसे प्रचार सामग्री कहा जा रहा है। नई सामग्री शाहरुख के जन्मदिन पर जारी की जाएगी। बॉलीवुड के बादशाह 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या शाहरुख के जन्मदिन पर आएगा टीजर?
माडिय रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़ी नई सामग्री 2 नवंबर की रात ठीक 12 बजे जारी की जाएगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसमें कोई कैरेक्टर पोस्टर होगा या ट्रेलर।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के 61वें जन्मदिन पर 'किंग' का टीजर आ सकता है। बताया जाता है कि यह 'किंग' की टीम की तरफ से शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए एक जन्मदिन का तोहफा है। सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान का एक बिल्कुल नया रूप पेश करने जा रहे हैं। टीजर बेहद शानदार है, जिसमें शाहरुख खान एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। वह बहुत ही शानदार और दमदार तरीके से अपने डायलॉग बोलते दिखेंगे।
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आधी रात को क्या रिलीज होने वाला है।

मन्नत के बाहर चल रही तैयारी
इस बीच, शाहरुख के सम्मान में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया है और मुंबई में उनके घर 'मन्नत' के बाहर भी तैयारियां चल रही हैं। 'पठान' के बाद 'किंग' में शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद फिर से साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
'मन्नत' के बाहर भी तैयारियां चल रही हैं, जहां 'किंग' से जुड़ी किसी चीज के रिलीज होने की उम्मीद के चलते एक पैनल लगाया जा रहा है। फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि शाहरुख और फिल्म की टीम ने इस मौके के लिए क्या योजना बनाई है।
ग्लोबल मार्केटिंग कैंपेन की होगी शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'किंग' का टीजर फिल्म के ग्लोबल मार्केटिंग कैंपेन की शुरुआत हो सकता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जो भारत में इस जोनर की अब तक की फिल्मों से बिल्कुल अलग हो। फिल्म का एक्शन, रोमांच और संगीत इस क्रिसमस पर दर्शकों को एक शानदार अनुभव देगा।'

शाहरुख खान किंग फिल्म में
- फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' के बारे में जानकारी
- 'डंकी' के तीन साल बाद शाहरुख खान की पहली फिल्म 'किंग' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
- दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं।
- यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी।
- इसके अलावा सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के साथ फिर से काम करते नजर आएंगे।
- चर्चा है कि अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ भी इसका हिस्सा हो सकते हैं।
- अभय वर्मा और जयदीप अहलावत पहले ही 'किंग' में अपने रोल की पुष्टि कर चुके हैं।
- फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।