{"_id":"6ace1027d62eca77e204a9a4","slug":"koffee-with-karan-how-the-chat-show-started-and-why-govinda-and-these-celebrities-never-appeared-on-it-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण: कैसे शुरू हुआ यह चैट शो, करण के शो में गोविंदा समेत ये कलाकार क्यों नहीं हुए शामिल? जानें कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण: कैसे शुरू हुआ यह चैट शो, करण के शो में गोविंदा समेत ये कलाकार क्यों नहीं हुए शामिल? जानें कारण
Wed, 14 Oct 2026 06:16 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:16 AM IST
Koffee With Karan 9: करण जौहर का चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' आज से शुरू होने वाला है। ये सीजन आखिरी होने वाला है। शो से पहले जानिए कैसे शुरू हुआ शो और अब तक कौन से सेलेब्स इस शो में नहीं आए नजर।
विज्ञापन
कॉफी विद करण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में चर्चित सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शो शुरू होने के पीछे भी एक खास कहानी है। साथ ही आपने शो में कई बड़े सितारे देखे होंगे, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस शो का हिस्सा नहीं बने हैं।
कैसे शुरू हुआ 'कॉफी विद करण'?
करण जौहर कुछ अलग करना चाहते थे। उस समय ज्यादातर सेलिब्रिटी इंटरव्यू काफी औपचारिक अंदाज में होते थे। करण चाहते थे कि सितारों से बातचीत का अंदाज थोड़ा अलग और मजेदार हो। वह एक ऐसा शो बनाना चाहते थे, जिसमें दो फिल्मी सितारे साथ बैठकर खुलकर बातचीत करें और दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से जानने का मौका मिले।
जून 2004 में करण ने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर के सामने इस शो का आइडिया रखा। हालांकि, उनके पिता इस विचार को लेकर बहुत उत्साहित नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने मजाकिया अंदाज में करण से पूछा था कि तुम अपने दोस्तों को बुलाकर उनसे बातें ही तो करोगे, जो तुम पहले से करते हो। फिर इस काम के लिए तुम्हें पैसे कौन देगा? एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि शो शुरू करने से पहले सारे लोगों ने शो करने से मना किया था।

Trending Videos
कॉफी विद करण
- फोटो : अमर उजाला
पहले एपिसोड में आए ये सितारे
करण जौहर के लिए यह समय काफी मुश्किल था। शो का आइडिया सामने आने के कुछ ही समय बाद, 26 जून 2004 को उनके पिता यश जौहर का निधन हो गया। इसके बावजूद करण ने अपने इस सपने को पूरा करने का फैसला किया।
करण ने बाद में बताया था कि शो की शूटिंग के शुरुआती दिनों में वह काफी घबराए हुए थे। 16 अगस्त 2004 को उन्होंने शो की शूटिंग शुरू की। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और शो का अंदाज भी दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हो गया।
'कॉफी विद करण' का पहला एपिसोड 19 नवंबर 2004 को स्टार वर्ल्ड इंडिया पर प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड में शाहरुख खान और काजोल मेहमान बनकर पहुंचे थे। दोनों की दोस्ती और मजेदार बातचीत ने शो की शुरुआत को खास बना दिया।
शो में सितारों से उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों, करियर और फिल्मी दुनिया से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। इसके साथ ही रैपिड फायर राउंड ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इस राउंड में सितारों को तेजी से पूछे गए सवालों के जवाब देने होते थे, जिससे कई बार मजेदार और चौंकाने वाले खुलासे भी हुए।

- फोटो : सोशल मीडिया
वो कलाकार जो अबतक इस शो का हिस्सा नहीं बने
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा आज तक इस शो में शामिल नहीं हुए हैं। खुद गोविंदा ने एक बार नाराजगी जताई थी कि उन्हें कभी आमंत्रित नहीं किया गया, जिसके बाद करण जौहर ने उनसे माफी भी मांगी थी।
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा को लेकर करण जौहर खुद कह चुके हैं कि उन्होंने उन्हें शो में बुलाने की हिम्मत नहीं की, क्योंकि वह उनके व्यक्तित्व को लेकर उनके मिस्टिकल (रहस्यमयी) अंदाज को सुरक्षित रखना चाहते हैं।
श्रीदेवी, इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी: करण जौहर उनके बहुत बड़े फैन रहे हैं, लेकिन दिवंगत अभिनेत्री कभी भी 'कॉफी विद करण' शो में मेहमान बनकर नहीं आईं।
इरफान खान: हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी कभी इस शो में बतौर मेहमान नजर नहीं आए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी: अपनी शानदार एक्टिंग क्षमता के लिए जाने जाने वाले नवाजुद्दीन भी इस शो में कभी नजर नहीं आए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य चोपड़ा: फिल्ममेकर और अभिनेता के तौर पर जाने जाने वाले आदित्य चोपड़ा भी कभी इस शो में नहीं दिखाई दिए। करण जौहर ने खुद माना है कि उनमें आदित्य चोपड़ा को शो पर आमंत्रित करने की हिम्मत नहीं है।
ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 9: जल्द शुरू होगा ‘काफी विद करण’ का नया सीजन, पहले एपिसोड में गेस्ट होगा यह सुपरस्टार
सुशांत सिंह राजपूत: एम एस धोनी और छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत भी कभी इस शो का हिस्सा नहीं बने हैं। उनके अलावा भी कई सितारे इस शो में कभी नजर नहीं आए हैं।

‘कॉफी विद करण’ के विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में भी रहा शो
'कॉफी विद करण' शो अक्सर अपने बयानों और खुलासों के लिए चर्चाओं में रहता है। शो में कई बार ऐसे बयान सामने आए, जिनकी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी हुईं हैं। इनमें सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हार्दिक पंड्या और केएल राहुल गेस्ट के तौर पर आए थे तब हुई थी। शो के दौरान हार्दिक ने कुछ ऐसे बयान दे दिए थे कि BCCI ने उन्हें कुछ समय के लिए बैन तक कर दिया था।
ऐसे ही विवादों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये खबर- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल

'कॉफी विद करण' में करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण' के बारे में
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: शो में क्रिकेटर्स को क्यों नहीं बुलाएंगे होस्ट करण जौहर? आखिरी सीजन के लिए सख्त किए नियम
- 'कॉफी विद करण' को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करते हैं।
- यह शो पहली बार 2004 में टेलीकास्ट हुआ था।
- तब से लेकर अब तक 22 साल में इसके 8 सीजन आए हैं।
- इसका नौवां सीजन आज यानी 14 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जिसके पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे।