{"_id":"6ac78c3f93de298f62034d07","slug":"manoj-bajpayee-says-nana-patekar-was-his-elder-brother-who-helped-him-explained-about-his-behaviour-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर: 'वह आपको गाली भी दे सकते थे', बड़े भाई की तरह की थी मनोज बाजपेयी की मदद; अभिनेता ने सुनाए किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर: 'वह आपको गाली भी दे सकते थे', बड़े भाई की तरह की थी मनोज बाजपेयी की मदद; अभिनेता ने सुनाए किस्से
Thu, 08 Oct 2026 06:02 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:02 PM IST
Manoj Bajpayee On Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर कई सेलेब्स स्तब्ध हैं। इस बीच उनके साथी कलाकार मनोज बाजपेयी ने उनके बारे में कई बातें कहीं हैं। उन्होंने उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है।
विज्ञापन
नाना पाटेकर और मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक को खोने का गम हर तरफ है। इस दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए, मनोज बाजपेयी ने फिल्मफेयर से बातचीत में अपनी दोस्ती और नाना की दरियादिली के बारे में बात की है।
विज्ञापन
Trending Videos
मनोज को कैसे पता चली नाना के निधन की बात?
मनोज ने बताया कि उन्हें नाना के निधन के बारे में सबसे पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के मैसेज से पता चला। उन्होंने कहा 'मैं राम गोपाल वर्मा के नाना के बारे में आए टेक्स्ट मैसेज से जागा। मैं फोन को साइलेंट मोड पर करना भूल गया था, इसलिए इस बुरी खबर से मेरी नींद खुली। मैं बार-बार मैसेज पढ़ता रहा, उम्मीद कर रहा था कि यह गलत हो। पहले तो मुझे लगा कि राम गोपाल वर्मा कोई मजाक कर रहे हैं। फिर मुझे एहसास हुआ कि यह सच में गंभीर बात है।'

मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज को नाना ने दी सलाह
मनोज को 'सत्या' फिल्म के समय, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फंक्शन के बाद नाना से मिलना याद है। उन्होंने कहा कि नाना उनके लिए खुश थे। बाद में वह अंधेरी में नाना के साधारण से घर गए, जहां यह दिग्गज एक्टर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के बारे में सलाह देते थे।

अभिनय ही नहीं सेवा भी: कारगिल युद्ध में सेवा दी, किसानों की मदद को हमेशा तैयार; इसलिए भी याद किए जाएंगे नाना
सेट पर मजबूत हुआ रिश्ता
प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने काफी समय साथ बिताया। मनोज ने कहा कि नाना की आलोचना हमेशा ईमानदारी से भरी होती थी। उन्होंने बताया, 'हमारी बहुत बहस होती थी। अगर उन्हें मेरा कोई शॉट पसंद नहीं आता था, तो वह मुझे बता देते थे। मैं भी जवाब देता था और बताता था कि मैंने ऐसा क्यों किया। वह कभी-कभी कड़वी बात कह देते थे लेकिन दिल के बहुत अच्छे थे। इसीलिए उनकी सीधी-सादी बातें लोगों को बुरी लग जाती थीं। उनमें डिप्लोमेसी और शायद थोड़ी नजाकत की कमी थी।'

राजनीति
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना ने मनोज की सास की मदद की
भोपाल में 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान, नाना के बेटे मल्हार उनसे मिलने आए थे। नाना ने मल्हार से कहा कि वह मनोज का आशीर्वाद ले और इंडस्ट्री और जिंदगी को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके साथ समय बिताए। लेकिन उसी शूट के दौरान नाना का साथ मनोज के लिए बहुत मायने रखने लगा। उनकी सास को कैंसर का पता चला था, नाना ने उनको सही इलाज दिलाने में बहुत मदद की। मनोज ने कहा, ''राजनीति' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मेरी सास को कैंसर का पता चला था। नाना ने कई डॉक्टरों से बात की और मेरी मदद की ताकि उन्हें सबसे अच्छी सुविधाएं और इलाज मिल सके। जब मैंने उन्हें लोगों की मदद के लिए इतना कुछ करते देखा, तो मेरा दिल भर आया।'

गाली भी दे सकते थे नाना
उन्होंने कहा, 'वह ऐसे ही इंसान थे जो बिना किसी लाग-लपेट के वह आपको गाली भी दे सकते थे। साथ ही यह भी पक्का करते थे कि आप ठीक हैं। जैसा कि मैंने कहा, वह मन में कोई बात नहीं रखते थे। अगर वह किसी को अपना दोस्त बना लेते थे, तो उसे पूरे दिल से अपनाते थे और उसका बचाव भी करते थे।'

नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विरोधाभासी थे नाना पाटेकर
मनोज ने नाना को बहुत विरोधाभासी इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'एक पल में वह आपको बहुत असहज कर सकते थे और अगले ही पल कुछ ऐसा गहरा कह सकते थे जो आपके दिल को छू जाए। कभी-कभी मुझे लगता है कि वह बिल्कुल साफ-साफ और दो-टूक बात करने वाले इंसान थे।'

नाना को बड़े भाई की तरह याद करेंगे मनोज
आपसी मतभेदों और नाना के बेबाक स्वभाव के बावजूद, मनोज उन्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद रखेंगे जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा 'मैं उन्हें एक बड़े भाई के तौर पर ज्यादा याद रखूंगा जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। 'राजनीति' फिल्म के दौरान मुझे शराब ऑफर की गई थी और शराब पीने पर वे अक्सर मेरी खूब खिंचाई करते थे।'