फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan starrer Maatrubhumi Still In Post-Production reports says Final Cut Not Yet Submitted To CBFC

मातृभूमि: पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में सलमान की अगली फिल्म, सूत्र का दावा- सीबीएफसी में फाइनल कट जमा होना बाकी

Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM IST
सार
Register For Event

Mathrubhumi Release: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि’ अपनी रिलीज से पहले अंतिम दौर की तैयारियों की तरफ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जल्द ही सीबीएफसी सर्टिफिकेट के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Salman Khan starrer Maatrubhumi Still In Post-Production reports says Final Cut Not Yet Submitted To CBFC
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती हैं। कभी कहा जाता है कि इसकी रिलीज अटकी है तो कभी सुनने में आता है कि इसकी शूटिंग ही अभी पूरी नहीं हुई। मेकर्स ने इस फिल्म को इस साल अप्रैल में रिलीज करने का प्लान किया था पर ऐन वक्त पर इसकी रिलीज टल गई। अब फिल्म को लेकर फिर से हलचल शुरू हो गई है। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन

कहां तक पहुंचा फिल्म का काम? 
फिल्म 'मातृभूमि' का लगभग 90 फीसदी काम हो चुका है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मातृभूमि अभी भी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और फिल्म का फाइनल कट अभी तक सीबीएफसी को सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘रवि बस्रूर (संगीतकार) फिलहाल ऑक्टेविया स्टूडियो में संगीत पर काम कर रहे हैं और निर्माता अभी तक फाइनल कट पर नहीं पहुंचे हैं। फिल्म में जो बदलाव मांगे जा रहे हैं, उन्हें शामिल किया जा रहा है। अंतिम संस्करण को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’

विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan starrer Maatrubhumi Still In Post-Production reports says Final Cut Not Yet Submitted To CBFC
फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X

सीबीएफसी जाएगी फिल्म 
इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सूत्र बताया कि अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम बदलावों के बाद ही सीबीएफसी को भेजी जाएगी। रिलीज की तारीख के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि अंतिम संस्करण तैयार होने और प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही निर्माता रिलीज की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन

Salman Khan starrer Maatrubhumi Still In Post-Production reports says Final Cut Not Yet Submitted To CBFC
फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X

फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में

  • सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 
  • सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
  • पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था। मगर फिर इसे बदल कर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed