फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol steals the show as Hanuman making his entry at a thrilling juncture

रामायण: हनुमान बनकर छाए सनी देओल, रोमांचक मोड़ पर हुई एंट्री; क्या देखकर क्रेजी हुए फैंस, कब आएगा दूसरा पार्ट?

Wed, 28 Oct 2026 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 28 Oct 2026 06:43 PM IST
सार
Register For Event

  • Ramayana: फिल्म 'रामायण' का आज प्रीमियर हुआ है। इसमें हनुमान की झलक दिखी है।
  • कई यूजर्स फिल्म में हनुमान के रूप में सनी देओल की एंट्री को लेकर उत्सुक हैं।
  • वह फिल्म के सीक्वल में अभिनेता को हनुमान के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Sunny Deol steals the show as Hanuman making his entry at a thrilling juncture
सनी देओल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का आज अमेरिका में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसका रिव्यू किया है। बताया जाता है कि फिल्म के आखिर में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आ सकते हैं। प्रीमियर में अभिनेता के चेहरे को छिपाकर रखा गया है। अभिनेता के लुक को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक दावा है कि सनी देओल का किरदार कहानी के आखिरी हिस्से में दिखाई देता है। मेकर्स ने अभिनेता के चेहरे को पूरी तरह से नहीं दिखाया है। हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल की कास्टिंग की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

हनुमान के किरदार को लेकर यूजर ने बुझाई पहेली
एक यूजर ने 'रामायण' के बारे में एक्स पर लिखा 'हां 'रामायण' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है। यह पोस्ट-क्रेडिट सीन उस एक खास किरदार की झलक दिखाता है, जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। 2028 में आने वाले इसके सीक्वल का इंतजार है।' अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में सनी देओल की झलक दिखी है। इसमें सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।
 

फिल्म में हुई हनुमान की एंट्री
एक यूजर ने हनुमान के रूप में सनी देओल के बारे में लिखा 'प्रीमियम शो के यह बात साफ हो गई है। पोस्ट क्रेडिट सीन में हनुमान की एंट्री हुई है। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 पर आएगा।'
 

रोमांचक मोड़ ने दर्शकों को किया हैरान
एक और यूजर ने एक्स पर लिखा है कि बजरंग बली के रूप में सनी देओल की एंट्री कहानी के रोमांचक मोड़ पर आया है। इसने दर्शकों को हैरान कर दिया है।
 
विज्ञापन

Sunny Deol steals the show as Hanuman making his entry at a thrilling juncture
रामायण - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय हैं। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed