फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ujjwal Nikam Didnt Know Rajkummar Rao Before Prahaar Asked Director Who Is He

प्रहार: फिल्म से पहले राजकुमार राव को नहीं जानते थे उज्ज्वल निकम, निर्देशक से पूछा ये सवाल; किया बड़ा खुलासा

Tue, 13 Oct 2026 05:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 13 Oct 2026 05:37 PM IST
सार
Register For Event

Prahaar: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले हाल ही में उज्ज्वल निकम ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ujjwal Nikam Didnt Know Rajkummar Rao Before Prahaar Asked Director Who Is He
प्रहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। जानिए उज्जवल निकम ने रिलीज से पहले क्या खुलासा किया। 
विज्ञापन


ये राजकुमार कौन हैं
जब निर्देशक अविनाश अरुण ने उज्ज्वल निकम को बताया कि फिल्म में राजकुमार राव उनका किरदार निभाएंगे, तो वह अभिनेता को जानते तक नहीं थे। उन्होंने निर्देशक से पूछ लिया था कि आखिर ये राजकुमार कौन हैं?
विज्ञापन


एनडीटीवी से बातचीत के दौरान उज्ज्वल निकम ने बताया कि जब निर्देशक अविनाश अरुण ने उन्हें बताया कि राजकुमार राव फिल्म में उनका किरदार निभाएंगे, तो उन्होंने तुरंत पूछा, 'अविनाश जी, ये राजकुमार कौन हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अविनाश ने उन्हें राजकुमार राव के करियर और उनकी फिल्मों में किए गए काम के बारे में बताया। निर्देशक से राजकुमार की तारीफ सुनने के बाद उज्ज्वल निकम एक दिन फिल्म के सेट पर शूटिंग देखने पहुंचे। वहां उन्होंने राजकुमार को अभिनय करते देखा और उनसे मुलाकात भी की। इसके बाद वह अभिनेता के काम से काफी प्रभावित हुए।
Trending Videos

Ujjwal Nikam Didnt Know Rajkummar Rao Before Prahaar Asked Director Who Is He
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
राजकुमार राव की तारीफ में क्या बोले उज्ज्वल निकम?
उज्ज्वल निकम ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा, 'वह जमीन से जुड़े और सरल इंसान हैं। उनमें स्टार वाली अकड़ नहीं है। वह एक सच्चे अभिनेता हैं।'

उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए राजकुमार राव को चुनने पर निर्देशक की भी तारीफ की। निकम का मानना है कि उनके किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए निर्देशक ने सही अभिनेता का चुनाव किया है।

Ujjwal Nikam Didnt Know Rajkummar Rao Before Prahaar Asked Director Who Is He
प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
किरदार की तैयारी के लिए राजकुमार ने क्या किया?
वहीं, राजकुमार राव ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से पहले उज्ज्वल निकम के साथ ज्यादा समय नहीं बिताया था। इसके बजाय उन्होंने उज्ज्वल निकम के वीडियो देखे और उनके बोलने के अंदाज व व्यक्तित्व को समझने की कोशिश की, ताकि वह पर्दे पर उनके किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकें।

Ujjwal Nikam Didnt Know Rajkummar Rao Before Prahaar Asked Director Who Is He
फिल्म 'प्रहार' - फोटो : इंस्टाग्राम@ rajkummar_rao
कब रिलीज होगी फिल्म 'प्रहार'  
  • दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, अविनाश अरुण धवारे द्वारा निर्देशित यह फिल्म उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाती है।  
  • उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था।
  • फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- प्रहार: 'किसी भी रोल का...', फिल्म बनाने से पहले उज्ज्वल निकम ने मेकर्स के सामने रखी थी ये शर्त, किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed