{"_id":"6abe6dedda91a9dd17058814","slug":"what-happened-when-jim-sarbh-accidentally-hit-sonam-kapoor-on-neerja-set-actor-explain-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिम सरभ: 'नीरजा' के सेट पर गलती से सोनम के मुंह पर मारी बंदूक, फिर क्या हुआ? अभिनेता ने सुनाया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिम सरभ: 'नीरजा' के सेट पर गलती से सोनम के मुंह पर मारी बंदूक, फिर क्या हुआ? अभिनेता ने सुनाया किस्सा
Thu, 01 Oct 2026 08:02 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:02 PM IST
Jim Sarbh: अभिनेता जिम सरभ ने अपनी पहली फिल्म 'नीरजा' के सेट का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने गलती से सोनम कपूर के मुंह पर बंदूक मार दी थी। इसके बाद क्या हुआ, आइए इस खबर में जानते हैं।
विज्ञापन
नीरजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता जिम सरभ ने अपनी पहली फिल्म 'नीरजा' का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन गलती से सोनम कपूर के मुंह पर बंदूक लगने की घटना को याद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राहत मिली कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से निकाला नहीं गया। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को याद करते हुए, सरभ ने इंडस्ट्री में मौजूद व्यवस्था के साथ अपनी असहजता के बारे में भी बात की।
2016 में रिलीज हुई 'नीरजा' में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। जबकि सरभ ने प्लेन हाईजैक में शामिल आतंकवादियों में से एक की भूमिका निभाई थी। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में फिल्म को याद करते हुए, सरभ ने सेट पर हुई दुर्घटना के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने फिल्मों में काम करने के कल्चर और इंडस्ट्री में शुरुआती वर्षों में उनके साथ हुए बर्ताव पर भी चर्चा की।

सरभ ने सुनाया सेट का किस्सा
'नीरजा' की शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए सरभ ने कहा, 'शूटिंग के पहले दिन एक दुर्घटना हो गई। गलती से बंदूक सोनम कपूर के मुंह पर लग गई। मैंने खुद से कहा, 'हे भगवान, मैंने क्या कर दिया?' मैं उस घबराहट और बेचैनी को कभी नहीं भूल सकता। हालांकि, उन्होंने इसे बहुत अच्छे से लिया और बाकी लोग भी मेरे काम का मजा ले रहे थे। अच्छी बात यह रही कि मुझे मेरी पहली फिल्म से निकाला नहीं गया। वरना मैं आज यहां नहीं होता।'

OTT This Week: किन आरोपों से घिरीं मृणाल ठाकुर? मुश्किल में फंसा गजराज का परिवार; देखें ये फिल्में और सीरीज
विज्ञापन
हायरार्की (पदानुक्रम) को लेकर क्या सोचते हैं सरभ?
सरभ ने थिएटर से आने के बाद फिल्म सेट पर मौजूद हायरार्की (पदानुक्रम) से परिचित होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मैं फिल्मों की पदानुक्रम को जानने की कोशिश कर रहा था। थिएटर की दुनिया से आने की वजह से यह सब बहुत नया और अलग था। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी भी इसके साथ पूरी तरह ढल पाया हूं। उस समय तक मेरे सभी अनुभव यही थे कि हम सब मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मुझे वह बात समझ नहीं आई थी।'

जिम सरभ
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में कैसा था जिम सरभ का शुरुआती अनुभव?
इससे पहले पोडकास्ट द स्ट्रीमिंग शो से बातचीत में सरभ ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में उनके साथ हुए बर्ताव के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा, 'मैं युवा था और काफी गुस्सैल स्वभाव का था। मैं समझ नहीं पाता था कि लोग ऐसे कैसे हो सकते हैं। मैं बस इसे समझ ही नहीं पा रहा था। मैं अमेरिका में काम करके आया था। एक ऐसे थिएटर माहौल से आया था जहां हम सब बराबर थे, इसलिए मुझे इस बात पर (पदानुक्रम पर) यकीन ही नहीं हो रहा था। इससे मुझे बहुत गुस्सा आता था। गुस्सा, परेशानी, दुख और निराशा। बस यही सब होता था। किसी को आपकी सच्चाई से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

जिम सरभ का वर्कफ्रंट
- जिम सरभ ने 2016 में 'नीरजा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
- बाद में वह 'डेथ इन द गुंज', 'पद्मावत', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' और 'संजू' जैसी फिल्मों में नजर आए।
- ओटीटी पर उन्हें 'मेड इन हेवन', 'रॉकेट बॉयज', 'फोर मोर शॉट्स' और 'मेड इन इंडिया: द टाइटन स्टोरी' जैसे शो में देखा गया है।