फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What is 16 years old Rakhi Sawant case in which actress got non bailable warrant

राखी सावंत: क्या है अभिनेत्री का 16 साल पुराना केस? सदमे में हुई थी लड़के की मौत; जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Sun, 18 Oct 2026 02:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 02:42 PM IST
सार
Register For Event

Rakhi Sawant Case: अभिनेत्री राखी सावंत अब मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला? 
 

विज्ञापन
What is 16 years old Rakhi Sawant case in which actress got non bailable warrant
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री राखी सावंत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक पुराना बयान उनके लिए मुसीबत बनता दिख रहा है। बीते कल उन्हें एक केस में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह वारंट झांसी कोर्ट ने जारी किया है। आइए जानते राखी सावंत को किस मामले में यह वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्यों जारी हुआ गैर जमानती वारंट?
बता दें कि 16 साल पहले शो 'राखी का इंसाफ' में अभिनेत्री ने झांसी से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कर दिया था। इससे लक्ष्मण सदमे में आ गए थे और उनकी मौत हो गई थी। उनकी मां ने राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में राखी सावंत को कोर्ट से समन भेजा गया मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इसलिए अभिनेत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

What is 16 years old Rakhi Sawant case in which actress got non bailable warrant
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्मण का पत्नी से हुआ झगड़ा
बताया जाता है कि लक्ष्मण सब्जी बेचता था। उसकी शादी अनीता से फरवरी 2010 में हुई थी। शादी के लगभग सात महीनों के बाद पत्नी-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद अनीता अपने मायके में रहने लगी। अनीता का आरोप था कि लक्ष्मण के एक रिश्तेदार की नीयत उन पर खराब थी। इसके बारे में लक्ष्मण से कहने पर भी उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता के मुताबिक लक्ष्मण शराब पीकर उनसे मारपीट करता था। साल 2010 में पति-पत्नी का झगड़ा राखी के शो 'राखी का इंसाफ' में पहुंचा। यहां लक्ष्मण को अपनी बेइज्जती महसूस हुई।
विज्ञापन

क्या थे लक्ष्मण के मां के आरोप?
लक्ष्मण की मां सावित्री ने पुलिस को बताया कि राखी के शो में उनके बेटे को काफी जलील किया गया। उसे नामर्द कहा गया। बाद में वह घर से बाहर निकलने और अपने दोस्तों से मिलने से बचता था। वह रात को सो नहीं पाता था। मां के मुताबिक लक्ष्मण कहता था कि राखी ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी है। बताया जाता है कि लक्ष्मण की जब तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

राखी सावंत के कुछ विवादित बयान...

What is 16 years old Rakhi Sawant case in which actress got non bailable warrant
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
नमाज पढ़ने को लेकर दिया बयान
हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान जब राखी से पूछा गया कि नमाज पढ़ने के बाद उनके व्यवहार में क्या बदलाव आया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि बदलाव तो आए हैं, मगर एक चीज नहीं बदली। वो यह है कि मैं 'मैं कपड़े ढंग के नहीं पहनती'। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह जो करती हैं वह अपने काम के लिए करती हैं।

What is 16 years old Rakhi Sawant case in which actress got non bailable warrant
राखी सावंत, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया
कोमल पर दी सख्त प्रतिक्रिया
हाल ही में गोविंदा कोमल के साथ नजर आए थे। इस मामले पर काफी विवाद हुआ था कि गोविंदा अपनी पत्नी के बजाय किसी दूसरी महिला के साथ घूम रहे हैं। इस मामले पर राखी सावंत ने बयान दिया था। उन्होंने कोमल पर निशाना साधते हुए उन्हें 'चुड़ैल' और 'दूसरों के पति चुराने वाली' कहा था।

फिल्म इंडस्ट्री पर दिया विवादित बयान
राखी सावंत ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और यौन शोषण पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'बॉलीवुड में जबरदस्ती कुछ नहीं होता, सब कुछ आपसी सहमति से होता है।' उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed