{"_id":"6aad2f60fbcb4a1f0303fb5f","slug":"box-office-report-card-2026-border-2-dhurandhar-2-to-hanuman-ansh-how-bollywood-changed-this-year-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: बड़े स्टार, फ्रेंचाइजी या फिर कहानी... 2026 में आखिर कैसे बदला बॉलीवुड का गणित?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: बड़े स्टार, फ्रेंचाइजी या फिर कहानी... 2026 में आखिर कैसे बदला बॉलीवुड का गणित?
Sat, 19 Sep 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:30 AM IST
Box Office Report Card 2026: इस साल जनवरी से लेकर सितंबर तक में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से कुछ बॉल्कबस्टर, कुछ हिट और कुछ फ्लॉप भी साबित हुईं। आइए जानते हैं कि बी टाउन के लिए 2026 के ये नौ महीने कैसे रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के लिए 2026 का साल सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का साल नहीं रहा, बल्कि इसने दर्शकों की बदलती पसंद को भी दिखाया। कभी बॉलीवुड में किसी फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना उसका हीरो होता था। बड़े स्टार का नाम, बड़े बजट का तामझाम और किसी हिट फ्रेंचाइजी का टैग... इन तीनों के दम पर फिल्म की कमाई का अनुमान पहले ही लगा लिया जाता था। लेकिन 2026 ने इस पुराने गणित को काफी हद तक बदल दिया। इस साल बॉक्स ऑफिस ने दिखाया कि दर्शक अब सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि पूरी फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं।
जहां एक तरफ बड़े सितारों और स्थापित फ्रेंचाइजी ने अपनी पकड़ बनाए रखी, वहीं दूसरी तरफ ऐसी फिल्मों ने भी चौंकाया जिनके पास न तो कोई सुपरस्टार था और न ही करोड़ों रुपये का बजट। कहानी, कंटेंट और दर्शकों की जुबान से निकली तारीफ ने कई फिल्मों को उम्मीद से कहीं आगे पहुंचाया। तो क्या ऐसे में बॉलीवुड में स्टार पावर का दौर खत्म हो रहा है? या फिर बड़े नाम और मजबूत कहानी का मेल ही अब सफलता का नया फॉर्मूला बन गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

Trending Videos
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
थिएटर में दिखी फ्रेंचाइजी की ताकत
इस साल जनवरी में कई फिल्में आईं। इन्हीं में पुरानी फ्रेंचाइजी 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्में भी देखने को मिली। एक तरफ 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन 29 साल बाद आई 'बॉर्डर 2' छा गई। 'बॉर्डर 2' इस साल की दूसरी बड़ी थिएट्रिकल सक्सेस रही।
सैकनिल्क के अनुसार, 175 करोड़ के बजट में बनी 'बॉर्डर 2' ने भारत में 329.43 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 450.19 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में यह देखने को मिला कि भले ही फिल्म की कास्ट में बदलाव हुआ हो, लेकिन पुरानी सफल फिल्म अभी भी थिएटर जाने की मजबूत वजह बन सकती है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की उम्मीदों पर भी खरा उतरना पड़ता है।

धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' ने दिया बड़ा योगदान
फ्रेंचाइजी फिल्मों की बात हो और 'धुरंधर 2' का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। इस साल बॉक्स ऑफिस में सबसे बड़ा योगदान देने वाली रणवीर सिंह की ही मूवी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्डवाइड 1813.39 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, भारत में मूवी ने 1149.30 करोड़ की नेट कमाई की।
इतनी बड़ी कमाई ने सिर्फ फिल्म को साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में जगह नहीं दिलाई, बल्कि पूरे साल के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी इसका असर पड़ा। इनके अलावा 'वेलकम टू द जंगल', 'आवारापन 2', 'कॉकटेल 2' और 'धमाल 4' जैसी फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी इस साल जलवा देखने को मिला।

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
कहानी ने फिर से जीता दर्शकों का भरोसा
2026 का सबसे दिलचस्प बॉक्स ऑफिस ट्रेंड कंटेंट बेस्ड फिल्मों का उभरना रहा है। ऐसी फिल्में जिनके पास बड़े बजट, महंगे स्टार्स या भारी-भरकम प्रमोशन नहीं था, लेकिन उन्होंने भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई।

- 'हनुमान अंश' की सफलता इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है।
- आध्यात्मिक और धार्मिक विषय पर बनी इस फिल्म ने बिना किसी स्टार पावर के बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया।
- फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बताया गया।
- शुरुआत में सीमित प्रचार के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और धीरे-धीरे इसकी चर्चा बढ़ती गई।
टॉक्सिक
- फोटो : एक्स
बड़े स्टार्स की चमक बरकरार, लेकिन अब अकेले काफी नहीं
बॉलीवुड में स्टार सिस्टम हमेशा से मजबूत रहा है। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे नाम फिल्म की शुरुआती चर्चा और ओपनिंग को प्रभावित करते हैं। 2026 में भी बड़े सितारों की फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिली। लेकिन इस साल का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि स्टार की मौजूदगी ने फिल्म को ओपनिंग तो दिलाई, मगर लंबी रेस में वही फिल्में टिक सकीं, जिनके पास दर्शकों को बांधे रखने वाली कहानी थी।
यानी अब स्टार नाम दर्शकों को थिएटर तक ला सकता है, लेकिन फिल्म की कहानी ही उन्हें दोबारा लौटने की वजह देती है। यह बदलाव खास तौर पर उन फिल्मों में देखने को मिला जिनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कंटेंट के कारण उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण यश स्टारर 'टॉक्सिक' का लिया जा सकता है। इस मूवी ने पहले दिन ही एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी, लेकिन बाद में यह फ्लॉप साबित हुई।

मिर्जापुर द मूवी टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर दिखी ओटीटी की पावर
फॉर्मूला नहीं, सही फिल्म चलेगी
अगर 2026 के बॉक्स ऑफिस को एक लाइन में समझना हो तो कहा जा सकता है कि बॉलीवुड का गणित अब सिर्फ स्टार, बजट या फ्रेंचाइजी से तय नहीं हो रहा। बड़े सितारे अब भी जरूरी हैं। फ्रेंचाइजी अब भी दर्शकों को आकर्षित करती हैं। बड़े बजट की फिल्में अब भी इवेंट बन सकती हैं, लेकिन इन सभी चीजों के ऊपर एक नया फैक्टर हावी होता दिखाई दे रहा है और वो है दर्शकों का भरोसा।
दर्शक अब फिल्म को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं करते, क्योंकि उसमें कोई बड़ा अभिनेता है। वह सिर्फ इसलिए टिकट नहीं खरीदते, क्योंकि फिल्म किसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। वह कहानी और अनुभव को महत्व देते हैं। यही बदलाव बॉलीवुड के लिए सबसे महत्वपूर्ण संकेत है।
- फ्रेंचाइजी, बड़े स्टार्स का नाम के साथ-साथ इस साल बॉक्स ऑफिस पर ओटीटी की ताकत भी देखने को मिली।
- 'मिर्जापुर' वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था।
- अब जब इसकी मूवी आई, तो भी दर्शकों ने उतना ही प्यार दिखाया। इ
- इस मूवी में कोई बड़ा ब्रांड नहीं था, लेकिन जो ब्रांड सीरीज ने बनाया वह थिएटर में भी काम आया।