फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   director manish saini revealed he wants to work with homebound fame actor vishal jethwa

Interview: निर्देशक मनीष सैनी ने की विशाल जेठवा की तारीफ, बोले- ‘काम करना चाहता था पर डेट्स नहीं मिलीं’

Sun, 23 Aug 2026 06:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

Manish Saini Interview: मनीष सैनी ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उस दौरान उन्होंने विशाल जेठवा के साथ काम करने की इच्छा को साझा किया, साथ ही एक्टर की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
director manish saini revealed he wants to work with homebound fame actor vishal jethwa
मनीष सैनी, निर्देशक - फोटो : अमर उजला

विस्तार

फिल्ममेकर मनीष सैनी अभिनेता विशाल जेठवा एक फिल्म में काम करने वाले थे। मगर विशाल उन दिनों होमबाउंड के ऑस्कर प्रमोशनल इवेंट्स में व्यस्त थे। इस वजह से मनीष को फिल्म प्रीत कमानी के साथ फिल्म पूरी की। जानें अमर उजाला से हुई बातचीत में क्या बोले मनीष?
विज्ञापन

director manish saini revealed he wants to work with homebound fame actor vishal jethwa
निर्देशक मनीष सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
‘हम साथ काम करना चाहते थे, बात काफी आगे बढ़ गई थी’

अमर उजाला से बातचीत के दौरान मनीष ने इस फिल्म को लेकर कहा, ‘हां, ये हुआ था। हम साथ काम करना चाहते थे और बात काफी आगे तक बढ़ गई थी। हालांकि, हमारी डेट्स मैच नहीं हो पा रही थीं। उस फिल्म के को-प्रोड्यूसर एनएफडीसी (National Film Development Corporation) हैं। हम जनवरी में फिल्म शूट करना चाहते थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

director manish saini revealed he wants to work with homebound fame actor vishal jethwa
विशाल जेठवा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘उसी वक्त होमबाउंड के ऑस्कर प्रमोशनल इवेंट्स शुरू हो गए’

मनीष बताते हैं कि इसी दौरान विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड को लेकर ऑस्कर से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए। वह कहते हैं, ‘उसी वक्त विशाल का होमबाउंड के लिए ऑस्कर से जुड़े प्रमोशनल इवेंट्स शुरू हो गए थे। हम अपनी फिल्म पर भी काफी आगे तक पहुंच गए थे, लेकिन उनकी डेट्स नहीं मिल पा रही थीं। इसलिए फिर मैंने और प्रीत कमानी ने वो फिल्म शूट की। अभी उसका एडिट चल रहा है और अगले साल मार्च में फिल्म रिलीज होने वाली है।’
विज्ञापन

director manish saini revealed he wants to work with homebound fame actor vishal jethwa
मनीष सैनी, विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया
‘विशाल जैसे एक्टर हमारे लिए ट्रीट हैं’

विशाल जेठवा की तारीफ करते हुए मनीष कहते हैं, ‘विशाल जैसे एक्टर हमारे लिए ट्रीट हैं। वह इतने फ्लेक्सिबल एक्टर हैं, इतने टैलेंटेड हैं और उनके अंदर इतनी वैरायटी है। वह एक अच्छे इंसान का किरदार भी कर सकते हैं और विलेन भी बन सकते हैं। उनका रेंज बहुत अच्छा है। वह बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिले तो मैं जरूर काम करना चाहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed