बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई के बाद कैसा है 'दृश्यम 3' का हाल? 'हनुमान अंश' का दबदबा कायम
Box Office Collection: फिल्म 'दृश्यम 3' ने वीकएंड पर खूब शानदार कमाई की। आज सोमवार को कमाई पर क्या असर पड़ा है? वहीं, इसके साथ लगी अन्य फिल्मों का हाल कैसा रहा? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वीकएंड पर इसने धमाकेदार कलेक्शन जुटाया। वहीं, 'हनुमान अंश' रिलीज के दो महीने बाद चमत्कार दिखा रही है और इसकी कमाई जारी है। इस बीच 'वन' का क्या हाल है? जानते हैं...
दूसरे सोमवार को 'दृश्यम 3' ने कितने कमाए?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' ने कल रविवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म 300 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन गई। वहीं, आज सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आज 11वें दिन इस फिल्म ने 3.52 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 312.52 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
यह फिल्म विदेशों में भी झमाझम नोट छाप रही है। लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की यह तीसरी किस्त खूब पसंद की जा रही है। वर्ल्डवाइड यह चार सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
'वन' की हालत हुई लचर
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है। कल रविवार को 17वें दिन इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज 18वें दिन इसकी कमाई सिर्फ 24 लाख रुपये रही है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 68.59 करोड़ रुपये हो चुका है।
'हनुमान अंश' का कारोबार कितना?
07 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली यह फिल्म दो महीने बाद भी मजबूती से टिकी हुई है। वीकएंड पर इसने शानदार प्रदर्शन किया था। कल रविवार को इसकी कमाई 2.80 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, आज सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। 'हनुमान अंश' ने आज 67वें दिन 88 लाख रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, यह कमाई हाल-फिलहाल में रिलीज हुई कुछ फिल्मों से कहीं बेहतर है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 335.36 करोड़ रुपये हो गया है।