फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan refused to wear a tilak on her forehead video Viral choreographer clarifies after trolling

फराह खान: फूलों से स्वागत देख झल्ला गईं कोरियोग्राफर? माथे पर तिलक लगाने से किया मना, ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

Sat, 17 Oct 2026 09:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Oct 2026 09:27 AM IST
सार
Register For Event

Farah Khan Video: फराह खान अपने फूड ब्लॉग को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मगर, इन दिनों वे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी आलोचना हो रही है। आखिर क्यों? जानिए

विज्ञापन
Farah Khan refused to wear a tilak on her forehead video Viral choreographer clarifies after trolling
फराह खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर और मशहूर यूट्यूबर फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक इवेंट में शामिल होने पहुंची हैं। मगर, स्वागत के दौरान जब उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए एक महिला ने जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया, उन्होंने इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद फराह खान ने सॉरी कहते हुए सफाई दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Farah Khan refused to wear a tilak on her forehead video Viral choreographer clarifies after trolling
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तिलक से फराह खान का इनकार
फराह खान एक इवेंट में शामिल होने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोरियोग्राफर का स्वागत भव्य अंदाज में फूलों के साथ हुआ। मगर, जैसे ही स्वागत में फूल उनके ऊपर डाले गए, वे कुछ झल्ला सी गईं। इसके बाद एक महिला ने उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया फराह ने उंगली से इशारा करते हुए मना कर दिया। बाद में उन्होंने अपने हाथ पर तिलक लगवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan refused to wear a tilak on her forehead video Viral choreographer clarifies after trolling
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजंस ने की आलोचना, कहा- 'व्लॉग में क्या हो जाता है'?
फराह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'व्लॉग बनाते वक्त क्या हो जाता है? तब तो तिलक भी लगवा लिया जाता है और गणपति बप्पा की पूजा भी होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'असली फराह कौन हैं? वो जो व्लॉग में दिखाई देती हैं या जो अब दिखी  हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'टीका की इजाजत सिर्फ व्लॉग में ही है'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि उनका इस तरह स्वागत होना ही नहीं चाहिए।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tcx.official (@tcx.official) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

फराह खान ने क्या कहा?
आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बाद फराह खान ने चुप्पी तोड़ी है। एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कमेंट लिखा है। फराह लिखती हैं, 'सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं'। एक तरफ फराह को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं कुछ यूजर्स उनके बचाव में भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए फोर्स मत करिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'उन्होंने बहुत सलीके से मना किया है। इसमें क्या गलत है'? फिलहाल लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed