फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gun Master g 9 teaser released featuring emraan hashmi and Genelia D'Souza

Gunmaster G9: 'गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज; एक्शन अवतार में लौटे इमरान, हिमेश रेशमिया ने दिया नॉस्टैल्जिक फील

Tue, 25 Aug 2026 11:11 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 11:11 AM IST
सार
Register For Event

Gunmaster G9 Teaser Release:  'आवारापन 2' की रिलीज के बीच इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीजर आ चुका है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी है। यहां जानें टीजर में क्या है खास?

विज्ञापन
Gun Master g 9 teaser released featuring emraan hashmi and Genelia D'Souza
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan

विस्तार

इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का टीजर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दिया। फिल्म के टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया है। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए हैं। जानें कैसा है टीजर?

विज्ञापन

टीजर में क्या है खास?

  • टीजर में इमरान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन करते नजर आए हैं।
  • फिल्म में उनके साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख अभिनय करती दिखेंगी।
  • इमरान एक बार अपने इश्क के लिए दुनिया से लड़ते नजर आएंगे।
  • टीजर में इमरान एक बार फिर हिमेश के म्यूजिक पर रोमांस करते दिख रहे हैं। 

क्या अफसाना गाना हुआ री-क्रिएट?
टीजर में एक जगह हिमेश और इमरान के हिट गाने 'अफसाना बना के भूल ना जाना..' का रीक्रिएट वर्जन भी सुनाई देता है। यह गाना 2006 में रिलीज हुई इमरान की फिल्म 'दिल दिया है' का है। इस फिल्म में इमरान के साथ गीता बसरा और अश्मित पटेल नजर आए थे। इसका म्यूजिक भी हिमेश ने ही दिया था।

विज्ञापन

Gun Master g 9 teaser released featuring emraan hashmi and Genelia D'Souza
इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म कब होगी रिलीज? 
फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। यह  29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Gun Master g 9 teaser released featuring emraan hashmi and Genelia D'Souza
इमरान हाशमी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वापस लौटेगी हिमेश और इमरान की जोड़ी 
साल 2000 की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था। वहीं यह गाने जब इमरान हाशमी पर फिल्माए जाते तो फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते थे। उस दौर में दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए।
‘आशिक बनाया आपने’ और 'अक्सर' समेत कई गानों ने इस जोड़ी ने हिट बना दिया। अब दोनों एक बार फिर ‘गनमास्टर जी9’ के साथ वापसी कर रहे हैं। यहां देखें फिल्म का टीजर...

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed